07 MAYTUESDAY2024 4:26:35 PM
Nari

अफगान महिलाओं का मिटता वजूद! दीवारों पर भी अब नहीं दिखेंगी महिलाएं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Aug, 2021 06:35 PM
अफगान महिलाओं का मिटता वजूद! दीवारों पर भी अब नहीं दिखेंगी महिलाएं

अफगानिस्तान में तालिबान हकुमत होने के बाद वहां की जनता देश छोड़ कर भागती नजर आ रही है। बीते दिन हजारों की संख्या में अफगानी लोग एयरपोर्ट पर नजर आए ताकि वह जान बचाकर किसी अन्य देश में शरण ले सके। अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय हैं। उन्हें पढ़ने से लेकर नौकरी करने के अधिकार छीन लिए गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक शख्स दीवारों पर लगे महिला माॅडल के पोस्टर्स को रंगता हुआ नजर आ रहा है। 

खबरों के मुताबिक काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद वहां की महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं। अफगानिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक आदमी वहां की दीवारों पर लगे महिलाओं के पोस्टर्स पर सफेद रंग कर उन्हें ढंकने में लगा है। तालिबान ने काबुल में कई जगहों पर लगे महिलाओं के पोस्टर्स को या तो हटा दिया है या फिर उन पर कालिख पोत दी है। 

 

 

शेयर की गई पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं तालिबान के लड़ाकू तो बैकों, निजी व सरकारी कार्यालयों में का करने वाली महिलाओं से कह रहे हैं कि वे घर वापिस चली जाएं और दोबारा काम पर न आएं। बता दें साल 2002 से पहले भी तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। तब भी महिलाओं पर दिल दहला देने वाले जुर्म जैसे पत्थर मारना, चोरी करने पर अंगों को काट देना, 12 साल से ज्यादा की लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना किए जाते थे। 

PunjabKesari

तालिबान के क्रूर शासन और अपनी सुरक्षा को लेकर अफगान महिलाएं बेहद परेशान हैं। वहीं तालिबान नेताओं ने 15 से अधिक उम्र की लड़कियों और 45 से कम उम्र की विधवाओं की लिस्ट मांगी है। मासूम बच्चियों की जबरन तालिबानी लड़ाकूओं से शादी करना और शादी की आड़ में महिलाओं के साथ यौन प्रताड़ना किया जा रहा है।

Related News