27 APRSATURDAY2024 12:03:10 PM
Nari

Rakhi Sawant के एक्स ने गुपचुप किया निकाह! बिग- बॉस की इस हसीना को बनाया हमसफर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Mar, 2024 06:10 PM
Rakhi Sawant के एक्स ने गुपचुप किया निकाह! बिग- बॉस की इस हसीना को बनाया हमसफर

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का रिश्ता काफी लंबे वक्त से सुर्खियों में रहा है। हालांकि राखी ने ये कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि वो उसे धोखा दे रहे थे। जिसके बाद चीजों बहुत ज्यादा बिगड़ गईं और बात कोर्ट तक पहुंच गई। काफी ज्यादा high- voltage drama देखने को मिला। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि आदिल ने 2 मार्च को गुप- चुप तरीके से जयपुर में निकाह कर लिया है। वो अपनी शादी को फिलहाल सीक्रेट रखना चाहते हैं।

PunjabKesari

आदिल दुर्गनी ने कर ली है सोमी से शादी

खबरों आ रही हैं कि आदिल ने बिग- बॉस 12 की contestant रह चुकी सोमी खान से शादी की है। मालूम हो कि सोमी और सबा खान दोनों बहनें हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों ने लंबे समय से रिश्ते में थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks)

कौन है सोमी खान?

सोमी और सबा जयपुर की रहने वाले हैं और फिलहाल करियर को बनाने के लिए मुंबई में सेटल हो गई हैं। बिग- बॉस 12 के बाद ये कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थीं। सोमी ने 'न्याय: द जस्टिस', 'केसरिया बालम' और 'हमारा हिंदुस्तान' जैसे टीवी शोज किए हैं। जहां तक आदिल और सोमी खान की बात है, तो इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि वो कैसे मिले और कब उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, कई बार आदिल को सोमी और सबा खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks)

Related News