14 MARSATURDAY2026 12:23:09 PM
Nari

मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस हुई अस्पताल में भर्ती

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Apr, 2022 11:19 AM
मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस हुई अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रस मुसीबतों से घिरे ही रहते हैं। ऐसे ही एक दिल दहला देने वाली घटना बीती रात सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका एक्सीडेंट खपोलो हाईवे के पास हुआ है। तीन गाड़ियों की खतरनाक टक्कर हुई है। जिसमें से एक गाड़ी मलाइका की थी। एक्ट्रेस हादसे के समय में अपनी गाड़ी में मौजूद थी। जिसके बाद उन्हें हल्की सी चोटे आई हैं।  हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

रेंज रोवर कार में सवार थी एक्ट्रेस 

खबरों की मानें तो जब उनका एक्सीडेंट हुआ तो एक्ट्रेस रेंज रोवर कार में सवार थी। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस की गाड़ी का एक्सीडेंट मुंबई पुणा हाइवे पर प्रोण इलाके में हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस को मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। खोपोली पुलिस स्टेशन में मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही एफ.आई. आर(F.I.R.)दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस किसी फैशन ईवेंट में शामिल होने के लिए जा रही थी। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अब मलाइका की हालत में सुधार है 

गौरतलब है कि मलाइका को हल्की चोटें ही आई थी। जिसके बाद एक रात उन्हें अस्पताल में रखा गया था। एक्ट्रेस के सारे टेस्ट हो चुके हैं और पुरी रात ऑबजरवेशन में रखे जाने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है। मलाइका के सारे फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रिलेशनशिप की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड बना हुआ है। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार कबूल किया था। हालांकि दोनों के फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस बारे में दोनों के तरफ से कुछ रिएक्शन नहीं आया है। 

PunjabKesari


 

Related News