21 MAYTUESDAY2024 3:24:10 AM
Nari

पापा बने एक्टर विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Feb, 2024 09:45 AM
पापा बने एक्टर विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म '12वीं फेल' के जरिए उन्हें काफी अच्छी सक्सेस मिली वहीं अब उनकी जिंदगी में एक और खुशी का पल आया है। एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की खबर खुद विक्रांत ने फैंस को साथ सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

प्यार से बेटे के पेरेंट्स बने कपल 

एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक कंबाइन्ड पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि - '07.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं, ङम अपने बेटे के आने की न्यूज बताते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।' उनकी इस पोस्ट को देख कई सारे सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए भी दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2022 में की थी कपल ने शादी 

विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी 2022 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी और 18 फरवरी को दोनों ने ट्रैडिशनल तरीके से शादी की थी। आपको बता दें कि विक्रांत और शीतल दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। सात 2015 से दोनों रिलेशन में थे और साल 2019 में उन्होंने सगाई कर ली थी। दोनों की मुलाकात ALT बालाजी के फेमस वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफूल' के दौरान हुई थी। विक्रांस मैसी सिख और क्रिश्चियन दोनों धर्म से ताल्लुक रखते हैं क्योंकि उनके पिता जॉली क्रिश्चियन हैं और उनकी मां आमना सिख परिवार से हैं। 

PunjabKesari

'12वीं फेल' से बटौरी खूब लाइमलाइट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म '12वीं फेल' ने उन्हें खूब शोहरत दिलवाई है। 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की यूपीएससी एग्जाम पास करने की जर्नी है। फिल्म में विक्रांत के अलावा मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

Related News