27 JUNSATURDAY2026 11:11:24 PM
Life Style

अभिनेता सलीम कुमारकी हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jun, 2026 02:15 PM
अभिनेता सलीम कुमारकी हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

नारी डेस्क: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार को शनिवार को  एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें फिलहाल जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुमार की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।


 यह भी पढ़ें: 6 संकेत जो बताते हैं कि आपकी बेटी को आने वाले हैं Periods


 वर्ष 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले कुमार का कुछ वर्ष पहले यकृत (लिवर) प्रतिरोपण हुआ था। फिल्मों में आने से पहले नाटक और मिमिक्री से जुड़े रहे कुमार ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह मलयालम सिनेमा में हास्य और चरित्र भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 

यह भी पढ़ें:   हाथ साफ तो बीमारी हाफ! सिर्फ एक आदत बदलने से 50% कम हो जाएगा बीमारियों का खतरा
 

 हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का खुलकर समर्थन किया था। वह कई मौकों पर उसके नेताओं के साथ दिखाई दिए थे और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेतृत्व की आलोचना भी की थी। 
 

Related News