27 APRSATURDAY2024 5:14:50 PM
Nari

ये Fun Activities बनाएंगी आपके बच्चों को शॉर्प, हर काम में आगे रहेंगे बच्चे

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Jul, 2023 01:13 PM
ये Fun Activities बनाएंगी  आपके बच्चों को शॉर्प, हर काम में आगे रहेंगे बच्चे

हर माता-पिता कि यही चाहत होती है कि उनका बच्चा एकदम शॉर्प हो। हर किसी एक्टिविटी में आगे रहे। इसके लिए वह कई तरह के प्रयास भी करते हैं बच्चे को अच्छे स्कूल में डालते हैं ताकि वह किसी भी फन एक्टिविटी को एंजॉय करने में पीछे न रहें। कम उम्र में बच्चों का ब्रेन तेजी से डेवलप करने के लिए आप उन्हें गाइडेंस दे सकते हैं। मोबाइल, टीवी जैसी चीजों से दूर रखते हुए आप उन्हें कुछ फन एक्टिविटीज करवा सकते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप  बच्चों का माइंड घर में ही शॉर्प कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

किसी कहानी का कैरेक्टर

आप बच्चे को कोई कहानी सुनाकर उन्हें उसका कैरेक्टर बना सकते हैं। कैरेक्टर बनकर वह काफी खुश भी होंगे और कहानी को एंजॉय भी कर पाएंगे। इसके अलावा बच्चों की इससे इमैजिशन स्किल्स भी बढ़ती हैं।  

PunjabKesari

म्यूजिक सिखाएं

आप बच्चों को म्यूजिक, आर्ट, पेंटिंग्स जैसी चीजें सिखाने की आदत डाल सकती हैं। इससे उनका ब्रेन डेवलेप होगा और यह चीज उनके लिए काफी फायदेमंद भी रहेगी। इससे बच्चे के मेमोरी भी शॉर्प होती है और उनकी इमेजिनेशन स्किल्स बढ़ने लगती है। आप बच्चों को कोई एक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, कोई नई भाषा और एक कला से जुड़ी चीज सिखाएं। यह बच्चे के अंदर क्रिएटिविटी डेवलेप करेगी। 

ब्रेन बॉडी से जुड़ी एक्टिविटी 

ऐसी एक्टिविटी आप बच्चों को जरुर करवाएं जो बच्चे को मोटर कोऑर्डिनेशन स्किल इंप्रूव करे। इससे भी उनका माइंड शॉर्प होगा। आप बच्चों के साथ कोई गेम खेल सकते हैं। अपने बच्चों से कहें कि राइट पैर की लेफ्ट साइड से गोल सर्कल बनाएं और इसके साथ ही राइट हाथ से राइट साइड गोल सर्कल पेंसिल से बनाएं। इस सर्कल में बच्चे को घुमाएं। इससे बच्चे के माइंड और बॉडी दोनों शॉर्प होंगी।

PunjabKesari

फील करने दें 

यह एक बहुत ही पुराना गेम है जो काफी जेनरेशन से लोग खेल रहे हैं। मॉमजंक्शन के अनुसार, इस गेम से बच्चे अपने आस-पास हो रही चीजों को और भी बेहतर तरीके से समझ पातें। घर पर आसानी से आप बच्चों को यह गेम खिलवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बच्चे की आंखें बंद करें। फिर धरती पर कोई अलग-अलग शेप बनाकर उनसे पूछें कि यह कौन सी शेप है। इससे बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ेगी और वह आसानी से चीजों को समझ पाएंगे।

पजल्स खिलाएं 

आप बच्चों को मेमोरी गेम और पजल्स गेम खिलवाएं। इस तरह की गेम बच्चे काफी एन्जॉय करते हैं। गेम खिलवाने के लिए आप बच्चों को अलग-अलग फ्लैश कार्ड के साथ खिलवा सकते हैं। उम्र के अनुसार, आप बच्चे को गेम खिलवाएं। खासकर उन्हें ऐसे कार्ड खरीद कर दें जिसमें उनका इंटरेस्ट हो। अगर आप बच्चे को फन गेम नहीं खेलेंगे तो बच्चे बोर भी हो सकते हैं। ऐसे में उनके साथ फन वाली गेम जरुर खेलें।  

PunjabKesari
 

Related News