19 JULSATURDAY2025 1:20:32 PM
Nari

Aamir Khan के घर सजी म्यूजिकल शाम, कपिल शर्मा ने गाया गीत, रणबीर और सचिन भी दिखे साथ"

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 08 Jun, 2025 01:05 PM
Aamir Khan के घर सजी म्यूजिकल शाम, कपिल शर्मा ने गाया गीत, रणबीर और सचिन भी दिखे साथ

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म की चर्चा के बीच उन्होंने हाल ही में अपने घर पर एक म्यूजिकल पार्टी का आयोजन किया। इस खास शाम में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई मशहूर चेहरे नजर आए। आमिर खान की इस म्यूजिकल पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी आवाज़ में गाना गाकर सभी का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। उनके साथ जाने-माने गायक शंकर महादेवन भी गाना गाते दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर ने भी म्यूजिकल शाम का लिया मज

वीडियो में रणबीर कपूर भी इस म्यूजिकल माहौल का पूरा आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
वे काफी रिलैक्स मूड में नज़र आए और सभी के साथ घुल-मिलकर पार्टी को एन्जॉय करते देखे गए। इस पार्टी में सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vedant (@vedantsharmaa)

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान खुद गेट पर खड़े होकर इस कपल का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट के अलावा राजनीति जगत से भी मेहमान पहुंचे। MNS नेता राज ठाकरे भी आमिर खान की पार्टी में शिरकत करते नजर आए।

ये भी पढ़े: परिवार नहीं, MBBS की फैक्ट्री! एक ही घर से निकले तीन डॉक्टर, ये है इनके सफलता का फार्मूला

रणबीर कपूर का दिखा नया और यंग लुक

पार्टी में जब रणबीर कपूर पहुंचे, तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। उनका क्लीन शेव लुक सबका ध्यान खींच रहा था। वे इस लुक में पहले से भी ज्यादा यंग और फ्रेश नजर आ रहे थे। फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की कास्ट और बाकी मेहमान रणबीर को देखकर बहुत एक्साइटेड दिखे और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

कपिल शर्मा ने गाकर बांधा समां

पार्टी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा और आमिर खान साथ बैठकर गाना गा रहे हैं। कपिल की सुरीली आवाज़ सुनकर वहां बैठे सभी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने इस पर तालियों से उनका स्वागत किया। वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी नजर आ रहे हैं, जो कपिल के साथ बैठकर पार्टी का आनंद ले रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा ने शेयर किया खास पोस्ट

इस खूबसूरत शाम के वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "सितारे ज़मीन पर के खास सितारों के साथ एक शाम। आमिर भाई इस खूबसूरत शाम के लिए बेहद धन्यवाद। आपकी फिल्म के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।"

आमिर खान की ये पार्टी फिल्म की टीम और दोस्तों के लिए एक प्री-सिलेब्रेशन की तरह रही। फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर अब फैंस और भी ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है।
 

Related News