28 APRSUNDAY2024 8:07:33 AM
Nari

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सजी  महफिल, इन हसीनाओं के क्लासी लुक से नहीं हटी नजर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Apr, 2023 10:30 AM
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सजी  महफिल, इन हसीनाओं के क्लासी लुक से नहीं हटी नजर

रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का सभी को इंतजार रहता है। ये पार्टी होती ही इतना ग्रैंड है कि बी-टाउन के लगभग सभी सितारें इसमें शामिल होने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। कल शाम को  सिद्दीकी ने शानदार इफ्तार पार्टी, जिसमें सितारों ने अपने- अपने अंदाज में रंग जमा दिया। चलिए जानते हैं इस ग्रैंड पार्टी में कौन से सितारा चमका सबसे ज्यादा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

जल्द मां बनने जा रही गौहर खान भी इस पार्टी की शान रही। ग्रीन आउटफिट में वह बेहद प्यारी लग रही थी, वहीं उनके पति जैद दरबार ने व्हाइट सूट में नजर आए। गौहर खान की बात करें तो उनके चेहरे पर मां बनने का ग्लो साफ नजर आ रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 इस बार प्रीति जिंटा ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ाने का काम किया। यैलो कलर के सूट में वह सिंपल और काफी क्यूट लग रही थी। प्यारी सी स्माइल ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ाने का काम किया।

PunjabKesari
 बिग बॉस फेम शहनाज गिल भला पीछे कैसे रह सकती हैं। पिछले बार इसी पार्टी में उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी थी। इस पार्टी के लिए उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ऑरेंज और गोल्डन कॉम्बिनेशन का सूट-सलवार चूज किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी सज- धज कर पार्टी में पहुंची थी।  पिंक कलर की हैवी ड्रेस के साथ उन्होंने  बालों को बांध रखा था और इयररिंग्स से लुक को पूरा किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी लाइमलाइट लूटने का काम किया। ऑल ओवर वाइट लुक में वह काफी जच रही थी। 

PunjabKesari
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी ब्लैक लहंगे में पार्टी में शामिल हुई थी। इस आडअफिट में वह काफी बोल्ड लग रही थी। 

PunjabKesari
पार्टी की शान रहे क्यूट कपल प्रियंका और अंकित गुप्ता। दोनों ब्लैक रंग के ऑउटफिट में ट्विन करते दिखे। ब्लैक सूट में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थी, अंकित भी काफी जच रहे थे। 

PunjabKesari
पार्टी में  पूजा हेगड़े पर तो लोगों की निगाहें ही टिक गई। ब्लैक साड़ी में काफी हटकर नजर आ रही थी।

Related News