28 APRSUNDAY2024 8:52:41 PM
Nari

'आज फिर जीने की तमन्ना है' 80 साल कि उम्र में पैराग्लाइडिंग करने वाली इस दादी से हर किसी को लेनी चाहिए सीख

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Feb, 2023 01:40 PM
'आज फिर जीने की तमन्ना है' 80 साल कि उम्र में पैराग्लाइडिंग करने वाली इस दादी से हर किसी को लेनी चाहिए सीख

हमने अक्सर लोगों को कहते सुनते हैं कि महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं होता है, लेकिन क्या हम इस बात को मानते भी हैं? आज भी बहुत से लोगों के लिए एक महिला के लिए अलग नियम और अपेक्षाएं होती हैं। हालांकि यह बदलाव की प्रक्रिया जारी है और लगातार अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आती है। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो को ही देख लिजिए। हाल ही में 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करके यह साबित कर दिखाया है कि किसी भी महिला की उम्र चाहे कितनी क्यों ना हो अगर वह महिला कुछ ठान लेती है तो वह कुछ भी करके दिखा सकती है। 

बुजुर्ग महिला ने की पैराग्लाइडिंग

किसी चीज का नेतृत्व करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है उसके लिए बस साहस और योग्यता का होना जरूरी होता है। यह बात सच साबित करके दिखाई है एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करके। वैसे तो आमतौर पर एडवेंचर के शौकीन लोग जिनकी उम्र 20 से 40 साल तक होती है वह इसे करते हैं लेकिन जब पैराग्लाइडिंग करते हुए एक वायरल वीडियो में 80 साल की बुजुर्ग महिला को देखा गया तो सभी लोग हैरान हो गए। 

PunjabKesari

पोती ने शेयर की वीडियो

आपको बता दें कि 80 साल की उम्र में पैराग्लाइडिंग करने वाली एक बुजुर्ग महिला का वीडियो उनकी पोती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दादी का सात साल पहले निधन हो गया था। लेकिन उन्हें अपने फोन की गैलरी में यह खुशनुमा क्लिप मिली और इसे वह सभी के साथ शेयर करना चाहती थी। शेयर की गई इस वीडियो के कैप्शन में बुजुर्ग महिला की पोती सेलिना ने लिखा, 'उम्र तो बस एक नंबर है और मेरी आई को ये साबित करना था। मेरी दादी ने ऐसा तब किया था जब वो 80 साल की थी। बहुत दिनों बाद ये वीडियो मेरी गैलरी में मिला और खुद को शेयर करने से नहीं रोक पाई। अब 7 साल हो गए हैं, जब वो हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं, लेकिन वो हमेशा याद आएंगी। 'मिस यू, लव यू'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celina Moses (@celinamoses)

लोगों ने की जमकर तारीफ 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'क्या बात है दादी, मजा आ गया।'

PunjabKesari

 

वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि 'यह करने के लिए साहस की बहुत जरूरत है.. दादी पर सभी को गर्व होना चाहिए।'

PunjabKesari

साहस के आगे उम्र कुछ नहीं 

दिल को छू लेने वाली यह वीडियो यह भी साबित करती है कि अगर कोई व्यक्ति साहसी और निडर है तो उसके आगे उम्र भी मायने नहीं रखती है। 80 साल की उम्र के लोग जो सही से चल भी नहीं पाते हैं उस उम्र में भी दादी ने ऐसा हैरतअंगेज करतब दिखाया है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। आपको भी यह वीडियो देखकर उनपर गर्व जरूर महसूस हुआ होगा। ऐसी महिलाएं हमारे देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। 

Related News