29 APRMONDAY2024 9:52:32 AM
Nari

पॉजिटिविटी का संचार करेंगे ये 5 Plants, घर में हमेशा रहेगी बरकत

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Dec, 2023 02:53 PM
पॉजिटिविटी का संचार करेंगे ये 5 Plants, घर में हमेशा रहेगी बरकत

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सारे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यदि घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए ता व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र में किन पौधों को लकी माना जाता है.....

तुलसी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को बहुत ही पवित्र और शुभ पौधा माना जाता है। यह घर में पॉजिटिविटी बढ़ाती है। घर में इसे लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है। घर के आंगन, बालकनी या फिर खिड़की के पास आप यह पौधा लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

अपराजिता का पौधा 

हिंदू धर्म में यह पौधा बहुत ही महत्व माना जाता है। ऐसे में इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी विराजमान रहती है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं रहती। इस पौधे को लगाने से व्यक्ति को आरोग्य  की प्राप्ति भी होती है। 

शमी का पौधा 

भगवान शिव की पूजा में शमी का पौधा भी विशेष रुप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में शमी का पौधा घर में होने से पॉजिटिविटी आती है और सौभाग्य आकर्षित होता है। शमी का पौधा घर में लगाने से परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधो को घर में लगाने से शनि का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है। 

PunjabKesari

बांस का पौधा 

यह पौधा फेंगशुई और वास्तु दोनों शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इस पौधे में 5,6 या फिर 7 डंठल लगाने शुभ माने जाते हैं। यह पौधा व्यक्ति के सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। बांस के पौधे को घर के पूर्व कोने में रखना शुभ माना जाता है।  

जेड प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेड प्लांट की गोल पत्तियां घर में लगाने से धन का आगमन तेजी से बढ़ता है। इसे धन रखने वाली जगह पर रखना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से  बरकत बनी रहती है। साथ ही इससे स्वास्थ्य और संपदा भी बनी रहती है। 

PunjabKesari

Related News