05 DECFRIDAY2025 1:28:03 PM
Nari

घर की सुंदरता और पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं ये 5 खास पौधे

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 26 Jun, 2025 01:05 PM
घर की सुंदरता और पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं ये 5 खास पौधे

नारी डेस्क: आजकल लोग अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के इनडोर पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए भी जाने जाते हैं?  ये 5 पौधे आपके घर में ना सिर्फ सुंदरता लाते हैं बल्कि आपके जीवन में भी सकारात्मक असर डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास पौधों के बारे में।

पर्पल हार्ट प्लांट – भावनाओं को दे मज़बूती

पर्पल हार्ट एक बेहद सुंदर पौधा है जिसकी पत्तियां गहरे बैंगनी (पर्पल) रंग की होती हैं। इस पौधे को घर में रखने से वातावरण शांत और सुखद महसूस होता है। यह पौधा आपके इमोशनल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। तनाव को कम करने में मदद करता है। मन को शांति और ठंडक देने वाला पौधा है। इसे सजावट के तौर पर कमरे या बालकनी में आसानी से रखा जा सकता है।

PunjabKesari

रबड़ प्लांट – समृद्धि और शुद्ध हवा का प्रतीक

रबड़ प्लांट एक फेमस इनडोर प्लांट है जो बड़ी और चमकदार हरी पत्तियों वाला होता है। यह आपके घर को रॉयल लुक देने के साथ-साथ फेंगशुई में भी एक शुभ पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन और समृद्धि आती है, ऐसा माना जाता है। हवा को शुद्ध करने के लिए ये बेहतरीन प्लांट है। यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगता, हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। ड्रॉइंग रूम, ऑफिस टेबल या कोने की जगह को सजाने के लिए एकदम सही विकल्प है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: घर का एक कोना बनाइए Instagram स्टार, जहां Reels भी चमकें और Vibes भी महसूस हों!

ड्रेसीना प्लांट – बुरी नज़र से रखे दूर

ड्रेसीना एक ऐसा पौधा है जिसकी कई किस्में होती हैं। इसकी पत्तियाँ लंबी, पतली और अलग-अलग रंगों में मिलती हैं। इसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला पौधा माना जाता है। माना जाता है कि यह बुरी नज़र और निगेटिव एनर्जी को दूर रखता है। इसे मीडियम से कम रोशनी पसंद है। मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें। इसे घर के कोने में या बालकनी में लगाना अच्छा रहता है।

PunjabKesari

रोहियो प्लांट (मोसेस इन द क्रेडल) – रंग-बिरंगे पत्तों से बढ़े घर की खूबसूरती

रोहियो प्लांट, जिसे ‘मोसेस इन द क्रेडल’ भी कहा जाता है, एक देखने में बहुत आकर्षक पौधा है। इसकी पत्तियाँ ऊपर से हरी और नीचे से बैंगनी होती हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। यह घर की शोभा बढ़ाने वाला पौधा है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है। इनडोर डेकोरेशन के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: बिना पॉलिश और खर्च के पुराने फर्नीचर को दें नई चमक, इन आसान घरेलू क्लीनिंग टिप्स के साथ

सॉन्ग ऑफ इंडिया – सौभाग्य और आकर्षण का पौधा

सॉन्ग ऑफ इंडिया, ड्रेसीना परिवार का ही एक हिस्सा है। इसकी पत्तियाँ पीले और हरे रंग की धारीदार होती हैं, जो इसे बहुत आकर्षक बनाती हैं। यह पौधा घर में भाग्य और पॉजिटिविटी लाने में सहायक माना जाता है। इसके पत्तों का रंग और डिज़ाइन घर के इंटीरियर को खास बनाता है। इसे इनडोर और आउटडोर दोनों जगह लगाया जा सकता है। सामान्य देखभाल से यह लंबे समय तक ताज़गी बनाए रखता है।

PunjabKesari

इन पौधों को अपने घर में लगाना सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है। ये आपके जीवन में पॉजिटिव सोच, अच्छा स्वास्थ्य और मन की शांति लाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर खूबसूरत, शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो, तो इन पौधों को जरूर आज़माइए।

Related News