26 MARWEDNESDAY2025 11:19:22 PM
Nari

शादीशुदा जिंदगी में आएगी मिठास, बेडरुम में लगाएं ये 5 Plants

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Feb, 2024 02:32 PM
शादीशुदा जिंदगी में आएगी मिठास, बेडरुम में लगाएं ये 5 Plants

पेड़-पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ- साथ शुभ भी होते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कुछ पेड़-पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि भी बढ़ती है और परिवार वालों के आपस में रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा इन्हें घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है। आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनेगा। आइए जानते हैं।

रबर प्लांट 

इस पौधे को बेडरुम में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप इस पौधे को बेडरुम में लगाते हैं तो इससे पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन कम होती है और रिश्ते में खुशहाली आती है।

PunjabKesari

एरेका पाम प्लांट 

वैसे तो इस पौधे को बेडरुम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी की शादीशुदा जिंदगी में तकरार चल रही है तो उनके लिए यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को बेडरुम के प्रवेश द्वार पर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और पति-पत्नी के बीच झगड़े भी कम होते हैं।

लैवेंडर प्लांट 

इस पौधे को भी बेडरुम में लगाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होता है। इसकी खुशबू से पूरे कमरे में पॉजिटिविटी फैलती है। इस पौधे को बेडरुम के बेडसाइड टेबल पर आप रख सकते हैं।

PunjabKesari

बांस का पौधा 

वास्तु और फेंगशुई दोनों शास्त्रों के अनुसार ही बांस को पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसे बेडरुम में आप कहीं पर भी रख सकते हैं। परंतु दक्षिण-पूर्व दिशा इस पौधे को रखने के लिए शुभ मानी जाती है।  

लिली प्लांट 

बेडरुम में लिली प्लांट रखना भी अच्छा माना जाता है। बेडरुम में इस पौधे को रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और व्यक्ति को बुरे सपने भी नहीं आते। लिली प्लांट सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।  

PunjabKesari
 

Related News