29 APRMONDAY2024 4:48:14 PM
Nari

जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये 5 मंत्र, जपने से दूर हो जाएगी गरीबी !

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Feb, 2024 03:33 PM
जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये 5 मंत्र, जपने से दूर हो जाएगी गरीबी !

हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि आए। जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएं। जीवन की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता हैं लेकिन फिर भी परिस्थिति के मुताबिक, परिणाम नहीं मिल पाता। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे मंत्र का जिक्र किया गया है जिन्हें रोज जपने से किसी भी तरह की आर्थिक तंगी दूर होती है। तो चलिए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में।

'ऊं गं गणपतये नम:' 

माना जाता है कि यह मंत्र भगवान गणेश का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र को जपने से ही मन को शांति मिलती है। काम के प्रति एकाग्रता बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

PunjabKesari

'ऊं वसुधरे स्वाहा' 

यह पवित्र बौद्ध मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सारी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। 

गायत्री मंत्र 

शास्त्रों में गायत्री मंत्र को भी सबसे ऊंचे मंत्र का दर्जा मिला है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति रोज गायत्री मंत्र को सुनता है या मन में इसका जाप करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति रहती है। रोजाना गायत्री मंत्र का 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

PunjabKesari

मां दुर्गा का मंत्र 

मां दुर्गा का मंत्र 'या देवी सर्वभूतेषू विद्या रुपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्त्स्यै नमस्त्स्यै नमो नम:' का जाप करने से दुर्गा मां जातक को जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक शक्ति देती हैं। 

मां लक्ष्मी का मंत्र 

'ऊं ह्नीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:' हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहते हैं। माना जाता है कि मां के इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। 

PunjabKesari

ऊं धनाय नम: 

धन प्राप्ति के लिए ऊं धनाय नम: मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। पूरा ध्यान लगाकर यदि पूजा के समय इस मंत्र का जाप किया जाए तो धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

Related News