27 APRSATURDAY2024 7:33:47 AM
Nari

35 साल की साउथ एक्ट्रेस Renjusha Menon का निधन, घर में लटकी मिली लाश

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Oct, 2023 10:40 AM
35 साल की साउथ एक्ट्रेस Renjusha Menon का निधन, घर में लटकी मिली लाश

साउथ इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस की लाश उनके ही घर में फांसी से लटकी हुई पाई गई है। हालांकि अभी तक उनके सुसाइड करने का कोई कारण नहीं पता चल पाया है लेकिन उनकी मौत की खबर सुनकर पूरी साउथ इंडस्ट्री गहरे शौक में है। इसके अलावा उनके फैंस भी रंजुषा के अचानक निधन से काफी शॉक्ड हैं। 

महज 35 साल की थी रजुंशा 

एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 35 साल थी। एक्ट्रेस की मौत 30 अक्टूबर को हुई थी लेकिन इसकी जानकारी अभी सामने आई है। एक्ट्रेस का शव उनके घर तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट में स्थित घर में लटका हुआ मिला है। वह पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकायार्ट में किराए के घर में रह रही थी। शव को पोस्टमार्टन के लिए भी भेज दिया गया है और पुलिस उनकी मौत का कारण पता लगाने की जांच में जुटी हुई है। 

PunjabKesari

मौत से पहले शेयर की थी एक रील 

आपको बता दें कि रंजुषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील भी पोस्ट की थी। अक्सर वह अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती हुई नजर आती थी। यह रील उन्होंने 29 अक्टूबर को शेयर की थी। हालांकि उसके बाद अचानक से ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने सुसाइड ही कर लिया इस बात की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं अभी तक यह बात मिस्ट्री ही बनी हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sreedevi Anil (@anil_sreedevi)

कई सारी फिल्मों में दिख चुकी थी रंजुषा 

आपको बता दें कि रजुंषा साउथ इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'सिटी ऑफ गॉड', 'मेरिकुंडारु' 'कुंजद' जैसी कई सारी फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है। आखिरी बार वह 'Aanandaragam' टीवी शो में दिखी थी इस में उन्होंने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा वह 'सिटकॉम वारान डॉक्टरानु' में कॉमिक रोल भी निभा चुकी हैं। वहीं 'एंटे माथावु' और 'मिसेज हिटलेर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जरिए लोगों को एंटरटेन किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Renjusha Menon (@renjusha_menon)

   

Related News