19 APRFRIDAY2024 9:56:52 AM
Nari

सोनम से जानिए होंठों को मुलायम बनाए रखने के 2 आसान नुस्खे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 19 Dec, 2020 04:26 PM
सोनम से जानिए होंठों को मुलायम बनाए रखने के 2 आसान नुस्खे

सर्दियों में फटे होंठों की समस्या काफी देखने को मिलती है। होंठो की सही देखभाल ना करने पर वे ड्राई हो जाते हैं। लड़कियां इसके लिए महंगी क्रीम या लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उससे कोई खास फर्क दिखाई नहीं देता। ऐसे में अगर आप घरेलू नुस्खे अपनाएंगी तो आपके होंठ मुलायम और गुलाबी नजर आने लगेंगे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने होंठों को गुलाबी और साॅफ्ट बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सोनम कपूर के लिप केयर टिप्स... 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 

शहद और चीनी 

सोनम कपूर ने बताया है कि वह अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए हफ्ते में एक या दो बार होममेड स्‍क्रब यूज करती हैं। जिससे उनके होंठों की डेड स्किन निकल जाती है। इसके लिए सोनम शहद और चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए थोड़ा सा शहद और चीनी को लेकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने होंठो पर 1 मिनट तक स्‍क्रब करें। स्क्रब करने के बाद होंठों को पानी से धो लें। 

शहद और चीनी के स्‍क्रब से मिलेंगे फायदे

शहद होंठो को मॉइश्‍चराइज करने का काम करता है। इसके अलावा चीनी से होंठो का कालापन दूर होता है। जिससे होंठ गुलाबी बनते हैं। 

PunjabKesari

नारियल ऑयल 

होंठों पर स्क्रब करने के बाद नारियल के तेल से मसाज करें। इससे होंठों से ड्राईनेस दूर हो जाती है और होंठ साॅफ्ट बनते हैं। सोमन बताती हैं कि रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल का तेल लगाने से फटे होंठों से आराम मिलता है। 

नारियल के तेल से मिलेंगे फायदे 

- फटे होंठों या फिर उसमें से खून निकल रहा हो तो दिन में तीन या चार बार नारियल के तेल से होंठों पर मसाज करें। 

- आप चाहें तो नारियल के तेल को एलोवेरा जैल के साथ मिक्स करके भी होंठों पर लगा सकते हैं। इससे होंठों की टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या से राहत मिलेगी। 

- इसके अलावा नारियल के तेल में गुलाब के फूलों का रस मिलाकर लगाने से गुलाबी होंठ मिलेंगी।

PunjabKesari

Related News