
जीवन में हर रिश्ते की अपनी अलग अहमियत होती है फिर वो चाहे रिश्ता सास-बहू को हो या देवरानी-जेठानी का। देवरानी और जेठानी बहुत अच्छी दोस्त होती है। ससुराल में आपको देवरानी और जेठानी के रूप में बहन मिल जाती है, जिससे हम अपने दिल की बात खुलकर कर सकते है। चलिए आज हम आपको इस पैकेज फेमस देवरानी-जेठानी की जोड़ियों के बारे में बताते हैं।
प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब से विदेशी बहू बनी है तब से वह ज्यादातर विदेश में ही रहती है। वह अपने ससुराल वालों के साथ कई बार ट्रिप पर जा चुकी है। प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर के काफी क्लोज है। प्रियंका सोशल मीडिया पर आए दिन उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें दोनों खूब मस्ती करती दिखाई देती हैं।

पूजा देओल-तान्या देओल
एक्टर सनी देओल की पत्नी पूजा देओल और बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल रियल लाइफ में देवरानी-जेठानी है। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती है हालांकि तान्या देओल कभी-कबार किसी इवेंट में दिख जाती है।


नीता अंबानी-टीना अंबानी
नीता अंबानी और टीना अंबानी दोनों ही काफी फेमस है। जहां टीना अपने दश्क की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं वही जेठानी नीता क्लासिकल डांसर रह चुकी है। दोनों कई बार साथ में इवेंट्स में नजर आ चुकी है। ईशा अंबानी की शादी में टीना अंबानी ने स्टेज पर परिवार के साथ ग्रुप डांस भी किया था।

नीतू सिंह-बबीता
कपूर खानदान की बहूएं नीतू सिंह और बबीता अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। रणधीर कपूर की बीवी बबीता और ऋषि कपूर की बीवी नीतू के बीच पहले बातचीत बंद थी। दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि नीतू सिंह करिश्मा की शादी में शामिल नहीं हुई थी। मगर अब दोनों के बीच सब ठीक है। दोनों को एक-साथ इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है।
.jpg)
सोनिया गांधी-मेनका गांधी
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदरा गांधी की बहुएं सोनिया गांधी और मेनका गांधी के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं है। खबरों के मुताबिक पॉलिटिकल फैमिली की बहुएं एक दूसरे से नजर भी नहीं मिलाती। कहा जाता है कि एक समय में दोनों एक ही घर में रहती थीं। दोनों में सहेलियों जैसे संबंध थे लेकिन संजय गांधी की डेथ के बाद सब कुछ बिगड़ गया।

सुनीता कपूर-महीप कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर देवरानी-जेठानी है। श्रीदेवी भी इनकी जेठानी है हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
