27 APRSATURDAY2024 7:52:12 AM
Nari

मेनोपॉज के बाद महिलाएं क्यों होती हैं हार्ट प्रॉब्लम की शिकार?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 20 Feb, 2020 01:21 PM
मेनोपॉज के बाद महिलाएं क्यों होती हैं हार्ट प्रॉब्लम की शिकार?

मेनोपॉज यानि महावारी बंद होने के बाद एक औरत के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिसके चलते एक औरत का शरीर पहले जितना एक्टिव नहीं रह पाता। इस वजह के चलते कुछ औरतें कई बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। इनमें से सबसे अधिक समस्या हार्ट प्रॉब्लम, घुटनों में दर्द और वजन बढ़ना देखा गया है। आज हम यहां बात करेंगे भला ये सब परेशानियों की वजह क्या है? 

Image result for menopause,nari

सबसे ज्यादा इन औरतों में हार्ट प्रॉबल्म देखने को मिलती है। इसकी मुख्य दो वजह हैं, उनमें से पहली है फिजिकल एक्टिविटी कम होना..

 

जैसा कि आप जान चुकी हैं, 40 के बाद एक औरत का शरीर पहले जितना एक्टिव नहीं रह पाता। इस वजह से महिलाओं को कुंकिंग, शॉपिंग और घर के अन्य काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह से मेनोपॉज के बाद महिलाओं को हृदय रोग होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।

इंसुलिन की मात्रा

कुछ औरतें मेनोपॉज होने के बाद फिजिकल एक्टिविटी छोड़ देती हैं, जिसके चलते वह एक ही जगह पर ज्यादा बैठी रहती हैं। इसके चलते उनकी बॉडी में इंसुलिन की मात्रा लगातार कम होती जाती है, जो महिलाओं को ब्लड शुगर और हार्ट अटैक की बीमारियां हो सकती हैं।

यूं रखें अपना ध्यान

पीरियड्स में खुद का ध्यान रखने के साथ-साथ मेनोपॉज के बाद महिलाओं को खुद की केयर ज्यादा करनी चाहिए। उसके लिए आपको...

Image result for menopause,nari

-हर रोज योग करना चाहिए।
-दिन में 30 मिनट सैर जरुर करें।
-घर के कामों में एक्टिव रहें।
-डॉक्टर के पास रुटीन में चेकअप करवाएं।
-हार्ट की सिचुएशन जानने के लिए ECG  करवाते रहें।
-अपना कोलेस्टोल लेवल कंट्रोल रखें।
-हर रोज व्यायाम करें। 

सबसे जरुरी है अपनी डाइट का रखें ध्यान...

रोज का एक सेब

मेनोपॉज के बाद यदि आप रोज का एक सेब खाएं, तो आपको इनमें से किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं को बहुत कमजोरी, सुस्ती और आलस महसूस होता है। जिसके चलते रोज का एक सेब आपके शरीर में उन सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी करेगा, जिससे आपको शारीरिक कमजोरी महसूस नहीं होगी।

अनार का जूस

हफ्ते में 2 से 3 बार 1 गिलास अनार का जूस पिएं।

Image result for pomegranate juice,nari

लाइट डिनर

डिनर में लाइट दलिया, या फिर सादा दाल-फुल्का खाने को ही पहल दें। इससे आपको सुबह उठकर व्यायाम करने में परेशानी महसूस नहीं होगी, साथ ही आपका वजन बैलेंस रहेगा।

हेल्दी ब्रेकफास्ट

ब्रेकफास्ट कभी स्किप न करें। ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपकी बॉडी एनर्जेटिक नहीं रहेगी। आप ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स खाएं या फिर अपना कुछ भी मनपसंद। अपना ब्रेकफास्ट और लंच जितना हो सके हेल्दी और हैवी रखें। ताकि शरीर में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी न हो। 

Image result for healthy breakfast,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News