28 SEPSATURDAY2024 10:16:07 AM
Nari

इंटरकोर्स के दौरान या बाद में क्यों होती है दर्द? महिलाएं जान लें इसके पीछे की वजह

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 20 Jun, 2024 03:13 PM
इंटरकोर्स के दौरान या बाद में क्यों होती है दर्द? महिलाएं जान लें इसके पीछे की वजह

नारी डेस्क: महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, जिसमें खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान या बाद में होने वाली दर्द भी एक है। वैसे देखा जाए परेशानी हर बार नहीं होती, लेकिन जब भी होती है तब महिलाएं इससे बेहद परेशान हो जाती हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंटरकोर्स के दौरान होने वाली दर्द के कई कारण हो सकते है, जैसे कि अंडाषय में गठान या अल्सर, गर्भाशय फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस, सूजन, ओव्यूलेशन अदि शामिल हैं। इस दर्द को डॉक्टरी भाषा में डिस्परेयूनिया कहा जाता है। इसी के साथ चलिए हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

इंटरकोर्स के दौरान या बाद दर्द होने के सामान्य कारण

थकावट की वजह से 

संबंध बनाना भी एक तरह की एक्सरसाइज है। ऐसे में ज्यादा देर तक करने से शरीर थक सकता है और दर्द महसूस कर सकता है। 

PunjabKesari

पाचन संबंधी समस्यायों की वजह से 

डिहाइड्रेशन या पाचन संबंधी समस्याएं दर्द का कारण बन सकती हैं। खाने के ठीक बाद इंटरकोर्स न करें। वहीं ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न हो।  जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है, उनके लिए सेक्स के दौरान दर्द आम होता है। 

प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन 

कई बार प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होता है और इसका पता सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से चलता है। इस इन्फेक्शन को यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन कहा जाता है। 

हर रोज तनाव और चिंता भी हो सकती है वजह 

कभी-कभी, सेक्स से जुड़े पिछले अनुभव भी दर्द का कारण बनते हैं। यहां तक ​​कि हर रोज तनाव और चिंता, शारीरिक संबंध बनाते समय मांसपेशियों के तनाव या ऐंठन का कारण बन सकती है। 

PunjabKesari

योनि का अधूरापन

कई महिलाओं में जन्म के समय से योनि का अधूरापन होता है। इसमें योनि पूरी तरह विकसित नहीं होती है और आगे चलकर सेक्स के दौरान दर्द का कारण बनती है। 

पीरियड्स  दौरान भी हो सकता है दर्द 

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इंटरकोर्स करते समय दर्द होता है. इसी तरह गर्भावस्था या प्रेग्नेंसी के बाद शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो सकता है। 

लगातार दर्द महसूस हो तो क्या करें

अगर आपको ये परेशानी काफी लंबे समय से है तो आपको सीधा डॉक्टर से सम्पर्क साधना चाहिए। डॉक्टर को अपनी परेशानी खुलकर बताएं। दवाओं से इन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। 

PunjabKesari

Related News