29 APRMONDAY2024 4:44:36 PM
Nari

रामा-श्यामा तुलसी में क्या है फर्क? जानिए किसे घर में लगाना माना जाता है शुभ

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Feb, 2024 12:15 PM
रामा-श्यामा तुलसी में क्या है फर्क? जानिए किसे घर में लगाना माना जाता है शुभ

तुलसी का पौधा घर में लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। वहीं हिंदू धर्म में भी इसे बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए लोग इसे अपने घर में लगाते हैं। लेकिन  यह शायद बहुत से कम लोग जानते हैं कि तुलसी दो तरह की होती है राम तुलसी और कृष्ण तुलसी। इन दोनों तुलसी में क्या अंतर होता है और दोनों की क्या विशेषता है आज आपको इस बारे में बताएंगे। इसके अलावा आपको यह भी बताएंगे कि तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए। 

दोनों में क्या-क्या खासियत?

राम तुलसी और कृष्ण तुलसी जिसको श्याम तुलसी भी कहते हैं। यह दोनों ही तुलसी देखने में अलग-अलग होती है। राम तुलसी हरे रंग की होती है और कृष्ण तुलसी बैंगनी रंग की होती है। इन दोनों की खुशबू भी अलग होती है। राम तुलसी की खुशबू बहुत कम होती है और कृष्ण तुलसी की खुशबू बहुत तेज होती है। कृष्ण तुलसी की तासीर भी गर्म होती है और राम तुलसी की तासीर ठंडी होती है। स्वाद के अनुसार, कृष्ण तुलसी तीखी होती है इसका स्वाद लौंग-काली मिर्च की तरह होता है परंतु इसे खाने से मुंह में ठंडक का एहसास होता है। इस तरह कृष्ण तुलसी का इस्तेमाल ठंड के समय में आप कर सकते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है इसे काढ़े में डालकर पीया जा सकता है। वहीं इसके विपरित राम तुलसी स्वाद में मीठी होती है।

PunjabKesari

घर में कौन सी तुलसी लगाएं?

वहीं यदि बात करें कि घर में कौन सी तुलसी सही है तो यदि आप दोनों में से एक तुलसी चुनना चाहते हैं तो कृष्ण तुलसी घर में लगा सकते हैं। अगर घर में जगह है तो दोनों ही तुलसी आप घर में लगा सकते हैं परंतु यदि आप एक तुलसी चुनना चाहते हैं तो कृष्ण तुलसी घर में लगाना सही रहेगी। 

किस दिशा में लगानी चाहिए 

वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को मानना है कि पश्चिम दिशा या ईशान कोण भी तुलसी लगाने के लिए सही है। परंतु कभी भी तुलसी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान 

. यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे फेंकना नहीं चाहिए बल्कि इसे पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। 

PunjabKesari

. इस पौधे को लगाने के लिए शुभ दिन कार्तिक मास का गुरुवार माना जाता है। 
 

Related News