20 APRSATURDAY2024 3:56:09 PM
Nari

बॉलीवुड पर 2 दशक तक राज करने वाली वैजयंती माला अब कर रहीं यह काम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Jun, 2021 10:42 AM
बॉलीवुड पर 2 दशक तक राज करने वाली वैजयंती माला अब कर रहीं यह काम

बीते जमाने की एक्ट्रेस रेखा, जया और हेमा मालिनी तो आए दिन स्पॉट हो जाती हैं क्योंकि यह हसीनाएं फिल्मी नगरी के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी एक्टिव है लेकिन 60-70 दशक की ऐसी और भी बहुत सारी हीराइनें हैं जिन्होंने इंडस्ट्री पर लंबा राज किया लेकिन अब वह बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों से ही दूर हैं। हां कुछ कभी- कभार किसी इवेंट के जरिए लाइमलाइट में आ जाती है। उन्हीं में से हैं सौंदर्य की मल्लिका वैजयंती माला। उन्होंने दो दशकों से ज्यादा इंडस्ट्री पर राज किया। उन्हें 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता है। 

वैजयंती माला कई अरसों के बाद तब लाइमलाइट में आई जब उन्होंने 83 साल की उम्र में डांस परफार्मेंस दी। वैजयंती माला एक भरतनाट्यम डांसर है और एक प्रोफेशनल गोल्फर भी। वह कर्नाटक शैली की सिंगर और डांस टीचर भी रही हैं। दुबई में उनकी गोल्फ खेलते की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। उनकी लुक-उनका अंदाज लोगों को पहले भी बहुत पसंद आता था और अब भी। चलिए आपको इस पैकेज में वैजयंती माला के फिल्मी सफर व लाइफस्टोरी के बारे में बताते हैं।

PunjabKesari

चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में 13 अगस्त 1936 को जन्मी वैजयंती माला को एक्टिंग का गुण उनकी मां से ही मिला। उनकी मां वसुंधरा देवी 40 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। महज 7 साल की उम्र में ही उन्होंने वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था। फिर 13 साल की उम्र में तमिलनाडु में ही वह स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। तमिल के साथ-साथ हिंदी सिनेमा जगत में भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 1949 में आई तमिल फिल्म 'वड़कई' से एक्टिंग की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1951 में आई फिल्म 'बहार' से कदम रखा था। 1964 में आई फिल्म 'संगम' में राधा का बोल्ड किरदार निभाकर उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। 'मैं क्या करूं राम मुझे बुढ्ढा मिल गया' गाना काफी फेमस हुआ। इसके बाद फिल्म 'ज्वेल थीफ' में उन पर फिल्माया गया गाना 'होठों पे ऐसी बात' आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

PunjabKesari

फिल्म 'देवदास' में चंद्रमुखी की भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और 'संगम' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। संगम में उनकी और राजकूपर की जोड़ी सुपरहिट हो गई लेकिन यह जोड़ी जल्दी टूट गई। अफेयर्स की खबरें भी इन कलाकारों की जीवन का ही एक हिस्सा रहती हैं। वैजयंती माला का नाम भी दिलीप कुमार और राज कपूर से जुड़ा। राज कपूर की पत्नी ने जब उनके रिश्ते पर सवाल उठाए तो वह इसी शर्त पर मानीं कि वैजयंती, राज कपूर के साथ काम नहीं करेंगी।

PunjabKesari

इसके बाद उनके जीवन में डॉ. चमनलाल बाली आए। दरअसल, एक बार वैजयंती को निमोनिया हो गया था। उनका इलाज डॉ. बाली ही कर रहे थे। इलाज के दौरान दोनों में प्यार हो गया और 10 मार्च, 1968 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम सुचींद्र बाली है। वैजयंती माला राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं और वह ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिदी सिनेमा में अर्थ-शास्त्रीय नृत्य को पहचान भी दिलाई थी। डांसिंग स्टार के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस की सुंदरता और डांस आज भी लोगों याद करते हैं। वैजयंती माला 84 साल के करीब होने वाली हैं और इस उम्र में भी वह क्लासिक नृत्य करती हैं और गोल्फ खेलती हैं जो दूसरों को भी प्रेरित करती है।

Related News