26 APRFRIDAY2024 7:17:36 PM
Nari

City Of Love:  ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है पेरिस, एक बार यहां जरूर जाएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Jul, 2022 05:15 PM
City Of Love:  ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है पेरिस, एक बार यहां जरूर जाएं

घूमने के लिए अाप सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों की भी कई खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। विदेश में भी आप कई शानदार और मनमोहक देशों पर घूम सकते हैं। सिटी ऑफ लव यानी आप पेरिस में इस बार के वेकेशन्स बिता सकते हैं। मोहब्बत के इस शहर में अभी कुछ समय पहले बॉलीवुड के लव बर्डस् मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी छुट्टियां मनाकर आए हैं। आप इस बार के वेकेशन्स पैरिस में बिता सकते हैं। पैरिस फ्रांस की राजधानी फ्रांस है। एफिल टॉवर की चमचमाती शाम के कारण इसे रोशनी का शहर भी कहते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो पैरिस सबसे अच्छी जगह रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप पैरिस में कहां-कहां घूम सकते हैं...

एफिल टॉवर 

सबसे पहले बात करेंगे एफिल टॉवर की। मलाइका और अर्जुन की कई तस्वीरें वायरल हुई जिसमें दोनों एफिल टॉवर में नजर आ रहे थे। इस टॉवर को 1889 में पैरिस की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाया गया था। इस टॉवर की डिजाइनिंग अलेक्सेंडर गुस्तवे नाम के व्यक्ति ने की थी। एफिल टॉवर की पहली मंजिल जमीन से 57 मीटर ऊंची, दूसरी मंजिल 115 मीटर ऊंची और तीसरी व आखिरी मंजिल 276 मीटर ऊंचाई पर बनी है। 

PunjabKesari

लूव्र म्यूजियम 

लूव्र म्यूजियम को दुनिया के सबसे सुंदर और आकर्षक म्यूजियम में से जाना जाता है। इसकी खूबसूरती आपका दिल मोह लेगी। अगर आपको इतिहास के बारे में जानने का शौक हैं तो आप इस म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। आपको इस संग्रहालय में पुरानी कला से बनी हुई कई चीजें देखने को मिलेंगी। 

PunjabKesari

नोट्रेडैम कैथेड्रल 

आप मिडिलएज की कैथोलिक कैथेड्रल नोट्रेडैम की सैर भी कर सकते हैं। यह जगह पैरिस में बहुत ही पॉपुलर है। रंगीन गुलाबी खिड़कियों से बनी इस इमारक को गोथिक वास्कुतकला का एक शानदार नमूना माना जाता है। अगर आप पैरिस जाने का मन बना रहे हैं। अगर आप पैरिस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जरुर जाएं। इस इमारत की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। 

PunjabKesari

डिजनीलैंड 

आप पैरिस में डिजनीलैंड की सैर भी कर सकते हैं। बच्चों के लिए यह जगह एकदम बेस्ट रहेगी। इसे 1992 में स्थापित किया गया था। आप डिजनीलैंड में कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। इसके अंदर थीम पार्क और वाल्ट डिजनी स्टूडियो पार्क भी है,  यहां आप घूम सकते हैं। 

PunjabKesari

सीन नदी 

पैरिस में आप सीन नदी के आसपास के मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। यह नदी 800 किलोमीटर लंबी है। आप सीन नदी में चलती हुई क्रूज की सैर भी कर सकते हैं। शहर की खूबसूरती के साथ-साथ आप नदी से एफिल टॉवर  का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। 
PunjabKesari

Related News