28 APRSUNDAY2024 7:13:54 PM
Nari

जन्नत की करनी है सैर तो फरवरी में दोस्तों के साथ घूम आएं ये खूबसूरत Places

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Feb, 2024 04:20 PM
जन्नत की करनी है सैर तो फरवरी में दोस्तों के साथ घूम आएं ये खूबसूरत Places

फरवरी ऐसा खुशनुमा महीना है जहां इस दौरान बसंत के आगमन के साथ फूल खिलना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में इस महीने में घूमने का अपना ही मजा है। प्यार भरे इस महीने में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप जन्नत जैसा महसूस करेंगे। शोरगुल माहौल से परे इन जगहों में जाकर कुछ पल सुकून के आप बिता सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

उदयपुर 

गर्मी के कारण उदयपुर घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर घूम के आ सकते हैं। झीलों के इस शहर में आपको कई सारी परफेक्ट जगहें मिल सकती हैं जैसे फतेहसागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर में आप घूमकर आ सकते हैं। 

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश 

फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। प्रकृति के लुभावने नजारों के साथ ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ आप अपने वेकेशन्स को और भी बेहतर बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप  हरी-भरी घाटियों, फलों के बागों, बर्फ से ढकी चोटियों, नदियों, चीड़ के जंगलों, प्राकृतिक झरनों को देख कुछ शांति के पल महसूस कर सकते हैं। वहीं इस दौरान पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग आदि जैसे एक्टिविटीज का आनंद भी आप ले सकते हैं। शिमला, कुफरी, कुल्लू, डलहौजी और धर्मशाला जैसी जगहों की सैर आप फरवरी में कर सकते हैं। 

आगरा 

दिल्ली से कुछ किमी दूर आगरा भी फरवरी में घूमने के लिए परफेक्ट हो सकता है। आगरा की आन-बान शान ताजमहल के अलावा भी कुछ परफेक्ट प्लेसेज का आनंद आप ले सकते हैं। जहां पर कई ऐसी स्मारक हैं जिसके कारण पर्यटक जहां ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए फरवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। ताजमहल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा यहां के कुछ ऐसे आकर्षण हैं जिन्हें देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी आते हैं।

PunjabKesari

 रणथंभौर

अगर आपको वन्यजीव और प्राकृतिक चीजों से प्यार है और आपको फोटोग्राफी का शौक है तो फरवरी के समय रणथंभौर जा सकते हैं। रणथंभौर में फरवरी के महीने में जानवरों की कई प्रजातियों को आप आसानी से देख सकते हैं। जंगल सफारी की मदद से जानवरों को देखते हुए उनकी ढेरों तस्वीरें आप खींच सकते हैं। रणथंभौंर का किला, जोगी महल, पदम तालाब यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। 

केरल 

फरवरी में घूमने के लिए केरल भी सबसे मशहूर जगहों में से एक है। हरे-भरे नजारों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह सबसे अच्छी मानी जाती है। केरल में आप राज्य के बैकवॉटर का मजा ले सकते हैं। एलेप्पी, मुन्नार, कन्नूर, वर्कला, वायनाड राज्य कीसैर आप कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर चाय के बागान, मसाले के बागान, झरने, वन्यजीव अभ्यारण्य जैसी जगहों की सैर आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

राजस्थान

राजस्थान की सैर आप फरवरी में कर सकते हैं। राजपूतों के शाही राज्य के रुप में इस जगह को जाना जाता है। यहां की शाही चीजें इतनी सुंदर है कि आपका दिल खुश हो जाएगा। मांउट आबू, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर जैसी जगहों की आप यहां पर आकर कर सकते हैं। 
 

Related News