23 APRTHURSDAY2026 10:08:47 PM
Nari

दक्षिण दिशा में रखी ये चीजें बरसाएंगी बेशुमार पैसा, धन-धान्य से भर जाएगा आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Jul, 2023 04:12 PM
दक्षिण दिशा में रखी ये चीजें बरसाएंगी बेशुमार पैसा, धन-धान्य से भर जाएगा आशियाना

बहुत से लोग अपने घर का निर्माण वास्तु के अनुसार, करवाते हैं। इस शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व बताया गया है। घर में मौजूद हर चीज की इस शास्त्र में एक दिशा बताई गई है। यदि इसके अनुसार, घर में सामान न रखा जाए तो घर में नेगेटिविटी फैलने लगती है। इसके अलावा इन चीजों का दुष्प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों पर भी पड़ता है। इस शास्त्र में दक्षिण दिशा को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की मानी जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर कौन सी चीज रखना शुभ माना जाता है... 

झाड़ू 

दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपको घर में धन लाभ हो सकता है। क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यहां पर झाड़ू रखने से आशियाने में खुशियां भी आती हैं। 

PunjabKesari

सिरहाना 

पलंग का सिरहाना इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। सोते समय यदि सिर दक्षिण और पैर उत्तर दिशा में हों तो ऐसा माना जाता है कि मन में अच्छे विचार आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी। इसके अलावा यहां पर सिरहाना रखने से दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है। 

फिनिक्स चिड़िया 

फिनिक्स चिड़िया दक्षिण दिशा में लगानी बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसे घर में समृद्धि का संकेत माना जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है। आप लिविंग रुम में इस तस्वीर को लगा सकते हैं।  

PunjabKesari

जेड प्लांट 

जेड प्लांट को लगाने के लिए भी यह दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, आप इसे हॉल या फिर ड्राइंग रुम में लगा सकते हैं। यह दिशा शुक्र ग्रह की भी मानी जाती है ऐसे में यहां पर पौधा लगाने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

पैसे और ज्वेलरी 

इसके अलावा कोई भी कमीमकती सामान और ज्वेलरी भी यहां पर रखनी शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि यहां पर यह चीजें रखने से इनकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। तिजोरी को भी आप इस दिशा में रख सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News