23 JANTHURSDAY2025 11:09:57 PM
Nari

घर के मुख्य द्वार से आज ही हटा लें ये चीजें, जीवन में बढ़ सकता है कर्ज

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Nov, 2022 03:49 PM
घर के मुख्य द्वार से आज ही हटा लें ये चीजें, जीवन में बढ़ सकता है कर्ज

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बहुत से महत्वपूर्ण चीजों को भूल जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों का आपके सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। इन चीजों से आपका आने वाला भविष्य भी प्रभावित होता है। मुख्य द्वार को घर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर कुछ चीजों के होने से व्यक्ति को जीवन में कर्ज संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कूड़ा-कचरा 

घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। यदि मुख्य द्वार के सामने गंदगी हो तो व्यक्ति के जीवन पर सका नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा आपको जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कूड़ा-कचरा और गड्ढे का होना वास्तु शास्त्र के अनुसार, शोक का कारक माने जाते हैं। इसलिए इन चीजों को कभी भी मेन गेट के सामने नहीं रखना चाहिए। 

PunjabKesari

पेड़-पौधे 

मुख्य द्वार के पास पेड़-पौधे होना भी अशुभ माने जाते हैं। यह घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं। घर के बच्चों पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी आप घर खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के पास पेड़-पौधे न हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने पेड़ होने से बाल दोष लग सकता है। 

बिजली का खंभा 

घर के मुख्य द्वार पर बिजली का खंभा होना भी अच्छा नहीं माना जाता है। बिजली का खंभा घर के सामने होने से घर की महिलाओं के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए घर बनवाने से पहले इस चीज का ध्यान रखें कि घर के सामने कोई खंभा न हो। 

PunjabKesari

सीधा रास्ता 

मुख्य द्वार के सामने कोई सीधा रास्ता भी न हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर के स्वामी का भाग्य भी अच्छा नहीं रहता और सदस्यों के बीच का आपसी प्रेम भी खत्म होता है। 

कीचड़ 

घर के सामने कीचड़ या फिर जलजमाव होना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा घर के बाहर इन चीजों के होने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। धन का भी काफी नुकसान होता है। 

PunjabKesari

मंदिर 

घर के मुख्य द्वार के सामने मंदिर होना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का जीवन समस्याओं से घिरा रहता है। घर के सदस्यों पर भी इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है।

Related News