02 MAYTHURSDAY2024 4:47:31 PM
Nari

घर से पैसों की किल्लत होगी दूर, इस दिशा में लगाएं Jade Plant

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Oct, 2023 03:55 PM
घर से पैसों की किल्लत होगी दूर, इस दिशा में लगाएं Jade Plant

पेड़-पौधे लगाने से यहां घर की सुंदरता बढ़ती है वहीं वास्तु शास्त्र में इनका खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में पॉजिटिविटी का संचार करते हैं। उन्हीं पौधों में से एक है जेड प्लांट। जेड प्लांट जिसे मनी ट्री, फोलर प्लांट, क्रासुला प्लांट्, गुड लक ट्री जैसी कई नामों से जाना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की सही दिशा में इसे लगाने से सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स....

घर में आएगी पॉजिटिविटी 

इसे लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती है इसके अलावा सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। यह पौधा घर में पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है इसे घर में लगाने से सदस्यों के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिलता है और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

यहां लगाएं पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां पर इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। 

अच्छा रहेगा स्वास्थ्य 

घर की पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार में खुशहाली आती है और उनकी दीर्घायु होती है। इसके अलावा यहां पर इसे लगाने से घर के सदस्यों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

पैसों की तंगी होगी दूर 

दक्षिण-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

ऑफिस में होगी उन्नति

पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से एकाग्रता बढ़ता है और ऑफिस में पश्चिम दिशा में लगाने से करियर में उन्नति मिलती है। 

ऐसी जगह पर न रखें पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसको गंदी या फिर किसी अंधेरी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बेडरुम या बाथरुम में भी इसे रखना शुभ नहीं माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News