05 DECFRIDAY2025 11:47:19 PM
Nari

रविवार को कर लें ये उपाय, सूर्य देव पूरी करेंगे हर मनोकामना

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Feb, 2024 06:01 PM
रविवार को कर लें ये उपाय, सूर्य देव पूरी करेंगे हर मनोकामना

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। वहीं रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है। सूर्य देव की आराधना के लिए रविवार का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है, हर काम में सफलता हासिल होती है। सूर्य की अच्छी स्थिति के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य भी हमेशा अच्चा रहता है। कुडंली में सूर्य की मजबूत स्थिति होने से जीवन में सुख, संपत्ति और यश मिलता है। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति बीमार रहता है। धन और मान सम्मान की भी हानि होती है। रविवार के दिन कुछ उपाय करने से काम में आ रही बाधाएं भी दूर होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

पूरी होगी हर मनोकामना 

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुे ओम सूर्याय नम:, ओम वासुदेवाय नम:, ओम आदित्य नम: मंत्र का जाप करें। मान्यताओं के अनुसार, इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। 

PunjabKesari

चंदन का तिलक 

रविवार वाले दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जब भी घर से निकलें तो माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपके सारे जरुर कार्य सफल होंगे। इसके अलावा रविवार वाले दिन लाल कपड़े पहनना भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

जल अर्पित करते हुए रखें ध्यान 

इस दिन सूर्य को जल अर्पित करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखें। रविवार वाले दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इसके साथ ही सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री चढ़ाएं। 

PunjabKesari

काम में आ रही अड़चन होगी दूर 

रविवार वाले दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करें। इससे काम में आ रही अड़चन दूर होगी। 

घी का दीपक 

हिंदू धर्म में देसी घी को भी बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में रविवार वाले दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और धन व ऐश्वर्य का आशीर्वाद देगी। 

PunjabKesari

Related News