28 APRSUNDAY2024 2:45:55 AM
Nari

ग्रेवी बनेगी और भी ज्यादा गाढ़ी, इन कुकिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Nov, 2022 03:17 PM
ग्रेवी बनेगी और भी ज्यादा गाढ़ी, इन कुकिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

महिलाओं का ज्यादातर समय किचन के कामों में ही गुजरता है। लेकिन मूड उस समय खराब होता है जब सब्जी स्वाद न बने। कई बार ग्रेवी बनाते समय पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है जिसके कारण सब्जी का स्वाद नहीं आ पाता। गाढ़ी ग्रेवी बनाने के लिए आप कुछ आसान हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मक्की का आटा 

आप मक्की के आटे का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए कर सकते हैं। यदि ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई है तो आप उसमें सब्जी में घोल डाल दें। घोल बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मक्की का आटा और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। घोल को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे ग्रेवी में मिलाएं। इस घोल का डालने से ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी। 

PunjabKesari

टमाटर प्याज के ग्रेवी बनेगी स्वाद 

आप टमाटर और प्याज की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें प्याज और टमाटर पीस कर डालें। इसके अलावा प्याज और टमाटर को काटकर ही ग्रेवी में डालें। इससे भी ग्रेवी का स्वाद आएगा। 

आलू करेंगे काम आसान

सब्जियों की ग्रेवी कम करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आलू को आप थोड़ा मैश करके सब्जी में डालें। इससे ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी और ग्रेवी का स्वाद भी ज्यादा आएगा। 

PunjabKesari

क्रीमी ग्रेवी की ट्रिक्स 

बहुत सी महिलाएं को लगता है कि ग्रेवी क्रीमी नहीं बन पाती। ऐसे में आप क्रीमी ग्रेवी बनाने के लिए दूध, मलाई या फिर काजू के पेस्ट का इस्तेमाल करें। इन चीजों का इस्तेमाल करने से ग्रेवी क्रीमी बनेगी। 

PunjabKesari
 

Related News