18 JUNTUESDAY2024 11:26:36 AM
Nari

इस Summer ट्रेंड में हैं ये Tops, गर्मी में भी मिलेगा फ्रेश लुक

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 11 Jun, 2024 04:25 PM
इस Summer ट्रेंड में हैं ये Tops, गर्मी में भी मिलेगा फ्रेश लुक

नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना चाहती हैं जिससे उन्हें गर्मी न लगे और वह खूबसूरत भी दिखें। वैसे तो देखा जाए तो लड़कियों के पास कपड़ों में बहुत च्वाइस होती है, लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसे ट्रेंडी टॉप के बारे में बताएंगे जिन्हें पहन कर आप समर में भी कूल और फ्रेश लुक पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अब... 

काफ्तान टॉप्स 

इससे इंडियन से लेकर इंडो-वेस्टर्न व वेस्टर्न लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके अलावा, इन्हें पार्टीज में भी कैरी किया जा सकता है। जींस के साथ अपने रेगुलर टॉप को काफ्तान टॉप के साथ स्विच करने पर आपका लुक एकदम से बदल जाएगा।

PunjabKesari

क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप एक ऐसा लेडीज वियर है, जिसे कई अलग-अलग तरीकों से आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह स्कर्ट, जीन्स या पेंट किसी के साथ भी जच जाती है, आप चाहें तो  इस तरह का नेट का क्रॉप टॉप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

PunjabKesari

ऑफ शोल्डर टॉप

अगर आप फैशन ट्रेंड्स पर नजर रखते हैं तो जानते ही होंगे कि ऑफ शोल्डर  समर टॉप काफी चलन में हैं। एक्ट्रेस हिना खान का यह टॉप एकदम समर वाइब्स देगा। 

PunjabKesari

फ्लोरल टॉप

स्टाइल में अगर  फ्लोरल  टच को ऐड किया जाए तो लुक अधिक एलीगेंट लगता है। लाइटवेट और सॉफ्ट होने के कारण  फ्लोरल   टॉप एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। अलग-अलग बॉटम वियर के साथ इसके पहनकर आप अपनी लुक को और भी बेहतरीन बना सकती हैं।

PunjabKesari

ओवरसाइज्ड टॉप

अगर आपको कैजुअल वियर में कुछ ट्रैंडी चाहिए तो ओवरसाइज्ड टॉप पर भरोसा कर सकती हैं इनमें आपको कई तरह के कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। यह कंफर्टेबल लुक तो देता ही है साथ में गर्मी से भी बचाता है। इसे  यूनिक तरीके से स्टाइल करके अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं।

PunjabKesari

हाई लो टॉप

हाई लो टॉप के साथ आप गर्मियों को और भी अच्छे से एंजॉय कर सकती हैं। कैजुअल आउटिंग्स के लिए इसे कैरी कर सकती है। यह नाइट पार्टी के लिए स्टाइलिंग का एक बेहतरीन आईडिया है।

PunjabKesari
 
इन ट्रेंडी टॉप को स्टाइल कर आप भी इस भयानक गर्मीं में खुद को फ्रेश और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। 

Related News