30 APRTUESDAY2024 11:02:15 AM
Nari

विंटर सीजन में इन कलर्स का Trend, आप भी करें Wardrobe में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Dec, 2023 11:09 AM
विंटर सीजन में इन कलर्स का Trend, आप भी करें Wardrobe में शामिल

फैशन की दुनिया में रंगों का खास महत्व है और कुछ कलर्स ऐसे हैं जो सदाबहार ही रहते हैं जैसे लाल और काला रंग। लाल पहने का क्रेज भारतीय महिलाओं में शुरू से ही देखा गया है क्योंकि लाल को सुहाग और शगुन का प्रतीक माना जाता है। वहीं ब्लैक को भी काफी पसंद किया जाता है। लड़के और लड़कियों, दोनों का ही ये ज्यादातर फेवरेट होता है। ब्लैक कलर में एक तो आप स्लिम दिखते हैं और दूसरा इसके साथ हर तरह की ज्वैलरी और फुटवियर कैरी किए अच्छे लगते हैं। इसी के साथ कलर्स की डिमांड, ट्रैंड और पसंद के हिसाब से बदलती रहती हैं।  जैसे कि अब विंटर सीजन शुरू है तो इस मौसम में डार्क कलर्स का ट्रैंड ज्यादा रहता हैं। इस बार ट्रैंड में रैड, पर्पल, मस्टर्ड यैलो, बॉटल ग्रीन, कुछ ऐसे कलर्स हैं जो बहुत पसंद किया जा रहा है। बी-टाउन में भी इन रंगों का काफी क्रेज चल रहा है।  ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन अपने आउटफिट्स कलेक्शन को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज आपको कुछ ऐसे कलर की ड्रेसेज दिखाते हैं जिन्हें आप कैरी कर सकती हैं...

रैड कलर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, शहनाज गिल और नोरा फतेही रेड कलर के आउटफिट्स में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। अंबानीज के एक इवेंट में शामिल हुई करिश्मा कपूर रैड कलर की शरारा साड़ी में दिखी थी। रैड कलर के आउटफिट के साथ करिश्मा ने मैचिंग  ब्लेजर कैरी किया और बोल्ड मेकअप ट्राई किया जो उनके ऑवरऑल लुक को चार-चांद लगा रहा था। 

PunjabKesari

पर्पल कलर

पर्पल कलर का भी बॉलीवुड में इन दिनों काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने दीवाली पार्टी में इसी रंग का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने हैवी पर्पल लहंगे के साथ सिंपल मांगटीका कैरी किया था। सिर्फ तमन्ना ही नहीं और भी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो पर्पल कलर की ड्रेस को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना चुकी हैं। पर्पल को इस साल का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला कलर भी कहा जा सकता है। 

PunjabKesari

यैलो कलर

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्रियां यैलो कलर के आउटफिट्स में भी नजर आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से लेकर हिना खान इस तरह के आउटफिट्स को कॉपी करती हुई दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर हाल ही में यैलो कलर की साड़ी में नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी यैलो कलर के अनारकली सूट में दिख चुकी हैं।

PunjabKesari

यैलो के साथ साथ मस्टर्ड यैलो को भी पसंद किया जा रहा है। कियारा ने इसी रंग का वेलवेट लहंगा इस बार दीवाली पार्टी में पहना था। 

PunjabKesari

ब्लैक -बॉटल ग्रीन कलर

ब्लैक ऐसा कलर है जो कई लड़कियों की पसंद होता है। वहीं इसी के जैसे शेड देने वाला बॉटल ग्रीन कलर भी खूब पसंद किया जा रहा है। गौहर ने वेलवेट ग्रीन में एक ड्रेस पहनी थी जो सीजन के हिसाब से परफेक्ट हैं और अगर आप  ब्लैक में कुछ ट्राई करना चाहती हैं  अदिति राव हैदरी का यह गाउन ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

बेबी पिंक कलर

बेबी पिंक कलर को टीनएज गर्ल्स बहुत पसंद करती हैं। अगर आप इस कलर में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो तो खुशी कपूर का यह नेट वर्क बेबी पिंक लहंगा कैरी कर सकती हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप के साथ आप वेडिंग में कुछ हटके लुक इस बार ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

Related News