26 JUNWEDNESDAY2024 12:35:13 AM
Nari

AC कूलर के बिना घर को चिल्ड रखेंगे ये टिप्स, गर्मी में होगा ठंड का अहसास

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 30 May, 2024 11:15 AM
AC कूलर के बिना घर को चिल्ड रखेंगे ये टिप्स, गर्मी में होगा ठंड का अहसास

नारी डेस्क: गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में कुछ लोग तो AC - कूलर की ठंडी हवाओं का लुत्फ़ उठा रहे हैं लेकिन मुसीबत तो उन के लिए है जिनके पास AC कूलर में से कुछ भी नहीं है। ऐसे में उन लोगों की रातों की नींद गर्मी ने चुरा ली है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए अक्सर लोग रात को सोने से पहले नहाने लगते यहीं या फिर अपने कपड़ों को गीला करने लगते हैं। ये सब चीजें राहत तो जरूर देती हैं लेकिन कुछ समय के लिए। इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिससे न सिर्फ आपको बल्कि पूरा घर ही आपका ठंडा हो जाएगा। चलिए इस तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने के कुछ आसान उपय आपको बताते हैं।

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?

हल्के पर्दे लगाएं

गर्मियों में आपको हल्के पर्दे घरों में लगाने चाहिए। पर्दे ऐसे हों जिससे हवा आसानी से पास हो सके। गर्मी में कॉटन के पर्दे सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। गर्मियों में कल्के रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू, ऑफ व्हाइट कलर के पर्दे घर में लगाएं।

PunjabKesari

एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें

घर के अंदर कई बार खाना बनने से भी कई बार गर्मी हो जाती है। इसलिए हमेशा एग्जॉस्ट फैन को चलाकर रखें। इससे घर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और घर में ठंडक बनी रहती है। एग्जॉस्ट फैन घर को ठंडा रखने में मदद करता है।

क्रॉस वेंटिलेशन

घर के अंदर हमेशा क्रॉस वेंटिलेशन बना रहना जरूरी है। इसके लिए घर में विपरीत दिशा के दरवाजे और खिड़कियों को खोल दें। इससे ठंडी हवा घर के अंदर आती है और गर्म हवा घर से बाहर निकल जाती है।

PunjabKesari

छत को गीला करें

अगर आपका घर सिंगल या डबल स्टोरी है तो शाम को छत पर पानी जरूर डाल दें। इससे गर्म छत ठंडी हो जाएगी और जब आप पंखा चलाएंगे तो गर्म हवा नहीं बल्कि ठंडी हवा आएगी। इससे रात में चैन की नींद सो सकते हैं।

बालकनी और घर में पौधे लगाएं

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए जितना हो सके बालकनी में पौधे लगाएं। इससे हवा ठंडी और शुद्ध होगी। आप चाहें तो घर के अंदर भी प्लांट लगा सकते हैं। इससे ठंडक का अहसास होगा और कूल लुक मिलेगा। 

PunjabKesari

Related News