18 JUNTUESDAY2024 11:22:10 AM
Nari

बेवजह शक करता है रिश्ते को बर्बाद! ऐसे बनाएं पार्टनर के साथ भरोसे की डोर मजबूत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 May, 2024 01:34 PM
बेवजह शक करता है रिश्ते को बर्बाद! ऐसे बनाएं पार्टनर के साथ भरोसे की डोर मजबूत

नारी डेस्क: रिश्ता चाहे गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड का हो या फिर पति- पत्नी का। शक की बीमारी इस रिश्ते के लिए बहुत खतरनाक है। इसके चलते अच्छा- खासा रिश्ता खराब हो जाता है। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की अनदेखी करने लगता है, उस पर भरोसा नहीं करता है, न ही उन्हें समझने की कोशिश करता है। इन सभी बातों के चलते रिश्ते में दरार आ सकती है। अगर आप या आपका पार्टनर भी ऐसी समस्या से जूझ रहा है तो ये टिप्स काम आएंगे...

PunjabKesari

बताएं मन की बात

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी है। अगर ये रिश्ते में प्यार की जगह शक ले रहा है तो ये एक समस्या वाली बात हो सकती है। ऐसी स्थिति में अपने रिश्ते को टूटने से बचाएं और खुद को समझाएं कि अपने पार्टनर के लिए मन में शक होना, ये एक इनसिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स है, जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक है। बिना किसी सबूत के अपने पार्टनर पर शक करने से खुद को रोंके। अपने पार्टनर से अपने दिल की बात करें और उनको बताएं कि इस समस्या में आप क्या महसूस कर रहे हैं।

भरोसा दिलाएं

अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप भी अपने पार्टनर का शक कम करने की कोशिश करें। उन्हें भरोसा दिलाएं कि आप उनके अच्छे दोस्त भी हैं। उन्हें अपनी उम्मीदें बताएं और उनके साथ वक्त बिताएं। उनके लिए खाना बनाएं या मूवी देखने जाएं। उन्हें बताएं कि वो आपके लिए कितने खास हैं। उनकी तारीफ करना न भूलें।

PunjabKesari

दूसरों की बातों में न आएं

अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके पार्टनर के बारे में कुछ बता रहा है, तो उसकी बातों को जरूर सुनें, लेकिन काम समझदारी से लें। आप उस व्यक्ति से सबूत मांगें की किस आधार पर वो आपके पार्टनर पर आरोप लगा रहा है। सबूत न मिलने पर बिना वजह अपने पार्टनर पर शक न करें। कई बार कही- सुनी झूठी बातें रिश्ता खराब कर देती हैं।

रिश्ते में दे स्पेस

रिश्ता चाहे कोई भी हो, लेकिन हर रिश्ते में व्यक्ति को अपनी पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। ऐसे में खुद को मी टाइम दें। इसी से वो अपना पर्सनल ग्रोथ भी कर पाते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको हर दिन टाइम नहीं दे पा रहा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपको चीट कर रहे है। आप इस बात को समझें  की कई बार इंसान काम में बिजी होता है।

Related News