06 OCTSUNDAY2024 11:33:00 AM
Nari

घर से आज ही बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना बन सकती हैं दरिद्रता का कारण

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 08 Jul, 2024 11:20 AM
घर से आज ही बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, वरना बन सकती हैं दरिद्रता का कारण

नारी डेस्क: स्नातन धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों को बहुत माना जाता है। कहते हैं घर की हर चीज से किसी ना किसी तरीके की ऊर्जा निकलती है। उसका आसपास के व्यक्ति और उसके परिवार पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोई भी चीज को वास्तु शास्त्र में बताई गई दिशाओं के हिसाब से ही रखना चाहिए। वरना आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई सारी ऐसी चीजें भी हैं जो घर में रखने से द्ररिदता और नकारात्मकता आती है, इसलिए अगर आपके घर में ये चीजें है तो इन्हें आज ही बाहर कर दें...

बंद घड़ियां 

कभी भी बंद घड़ियों को घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसके चलते आपके बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे और उन्नति के रास्ते में रुकावट आती है। इसलिए घर से टूटी-फूटी या बंद पड़ी चीजों को आज ही हटा दें।

PunjabKesari

बंद पड़ी मशीनें

कई लोग की आदत होती है की वो बंद पड़ी मशीनों को भी घर में सहेज कर रखते हैं। ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, अनुपयोगी चीजों को स्टोर रूम में रखने से भी अशुभ होता है।  

टूटे बर्तन

टूटे-फूटे बर्तनों को कभी भी अपने रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके चलते  आपको  दरिद्रता और  आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

कांटेदार पौधा

कई लोग घर में सजावट के लिए cactus जैसा पौधा रखते हैं। लेकिन ये गलत है। वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से कभी भी कांटेदार पौधे घर में नहीं रखना चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधे अशुभ माने गए हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

फटे पुराने कपड़े न रखें सहज कर

कई लोगों की आदत होती है कि फटे-पुराने कपड़े इस उम्मीद में बचाकर रखते हैं कि यह बाद में किसी-न-किसी काम आ जाएंगे। लेकिन यह आदत आपको मुसीबत में भी डाल सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। या फिर किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए।

PunjabKesari

Related News