03 MAYFRIDAY2024 9:34:50 AM
Nari

नहीं जा सकते अयोध्या तो घर बैठे ऐसे करें रामलला के दर्शन, राममय हो जाएगा माहौल

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jan, 2024 02:20 PM
नहीं जा सकते अयोध्या तो घर बैठे ऐसे करें रामलला के दर्शन, राममय हो जाएगा माहौल

22 जनवरी आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस ऐतिहासिक पल का हर कोई इंतजार कर रहा है। हर कोई अयोध्या में होने वाले अवसर का इंतजार कर रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अयोध्या नहीं जा सकते। ऐसे में यदि आप भी अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे 22 जनवरी को राम लला के दर्शन कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे राम लला के दर्शन कर सकेंगे...

ऐप से करें राम भगवान के दर्शन 

कुछ युवाओं ने ऐसा ऐप तैयार किया है जिसके जरिए आप घर बैठे राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको कहीं पर आने-जाने की जरुरत नहीं होगी बस गूगल में जाकर आपको डिजिटल राम मंदिर डॉट कॉम टाइप करना होगा। इसके बाद एक वेब पेज खुलेगा जो आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ऐसी दुनिया में लेकर जाएगा जहां आप खुद ऐसा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आपके सामने खुद श्रीराम प्रकट हो गए हैं। इस वेब ऐप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को दर्शन करवाने के लिए अंदर ले जाते हैं।  

PunjabKesari

प्रभु श्रीराम का कर सकते हैं श्रृंगार

इस वेब ऐप में आप राम मंदिर के दर्शन, राम मंदिर का निर्माण, बगीचे का निर्माण, प्रभु राम के लिए भोजन तैयार करना, प्रभु राम की आरती करना और क्विज जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। इसके अलावा आप दर्शन और आरती के साथ श्रृगांर करके फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ऐप की शुरुआत करते ही हनुमान जी लोगों को अयोध्या लेकर जाते हैं जहां राम लक्ष्मण और सीता लंका से अयोध्या लौटते हैं और नगरवासी दीवाली मना रहे होते हैं। ऐप की खासियत यह है कि इसमें आप प्रभु श्रीराम का श्रृगांर भी कर सकते हैं। इस ऐप को बनाने वाली कंपनी के संस्थापक सुवीत कालरा ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले तय किया था कि राम मंदिर में कुछ योगदान उनका भी होना चाहिए। इसके बाद उनकी कंपनी ने 9 महीने में इस वेब एप को तैयार किया है जिसे बनाने में 200 वेब डेवलपर ने काम किया है। इसे तैयार होने में कुल 25,000 घंटे का समय लगा है। 

कैसे चलाएं ऐप? 

इस वेब ऐप को चलाना भी बहुत ही आसान है। इसके लिए गूगल पर जाकर digitalrammandir.com टाइप करें। एक वेब पेज खुल कर आ जाएगा इसके बाद आप इसमें आठ भाषाओं का चयन कर सकते हैं। अपनी सहूलियत के अनुसार, भाषा पर क्लिक करके आप इसे खोल सकते हैं। जैसे ही ऐप खुलता है ठीक उसी के बाद हनुमान जी लोगों को अयोध्या के दर्शन करने लेकर जाते हैं। इस ऐप में कई फीचर भी डाले गए हैं जैसे ऐप खोलते ही मंदिर के निर्माण, प्रभु राम का श्रृंगार, उनके लिए भोग बनाना और बीच-बीच में क्विज भी शामिल किए गए हैं। ऐप को और भी खास बनाने के लिए इसमें म्यूजिक, घंटी की आवाज और वॉइसओवर में हनुमान जी की आवाज रखी गई है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री भी आते हैं नजर 

ऐप में दर्शन करवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री भी नजर आते हैं, इसमें ऑप्शन है कि आप देश के प्रधानमंत्री के साथ दर्शन कर सकते हैं। साथ ही ऐप चलाने के बाद लोगों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जिसमें ये लिखा होता है कि उन्होंने राम मंदिर में अपनी सेवाएं दी हैं।

PunjabKesari
  

Related News