27 APRSATURDAY2024 3:05:32 AM
Nari

Year Ender 2020: इस साल ट्रेंड में रहे ये Homemade Tips, आप भी करें ट्राई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Dec, 2020 04:57 PM
Year Ender 2020: इस साल ट्रेंड में रहे ये Homemade Tips, आप भी करें ट्राई

साल 2020 बस खत्म होने वाला है। इस दौरान जहां लोगों ने कोरोना के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना किया। वहीं अपने में कई बदलाव लाकर लोगों ने जीने का अलग तरीका सीखा। बात अगर महिलाओं की करें तो लॉकडाउन के कारण पार्लर बंद हो गए। ऐसे में उन्हें स्किन केयर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके लिए महिलाओं ने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की जगह घरेलू चीजों को अपनाया। यहां तक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी देसी नुस्खों को स्किन के लिए फायदेमंद समझा। साथ ही अपने इंस्टाग्राम में इन नुस्खों को शेयर भी किया। इससे उन्हें बहुत अच्छा फर्क भी देखने को मिला। तो चलिए आज हम आपको 2020 में सबसे ज्यादा चलने वाले देसी उपायों के बारे में बताते हैं। 

1. उबटन 

महिलाओं ने सबसे ज्यादा घर का बना उबटन लगाया। इसे लगाने से स्किन गहराई से साफ होकर पोषित होता है। त्वचा में नमी बरकरार रहने के लिए दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियों व काले घेरे से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1-1 छोटा चम्मच बेसन, शहद, चुटकीभर हल्दी, 1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालकर फेसपैस तैयार करें। फिर इसे चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाकर 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें।

PunjabKesari

2. बालों के लिए अपनाएं देसी नुस्खे

महिलाओं ने बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए नेचुरल चीजों को इस्तेमाल किया। इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को पोषण मिलने के साथ नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है। साथ ही बाल सुंदर, घने, मुलायम और शाइनी नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहती है तो इसके लिए सबसे पहले बालों का रूखापन दूर करने के लिए इसे धोने से पहले तेल मालिश करें। इसके लिए आप जैतून, बादाम, नारियल आदि तेल को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा हेयर पैक बनाने के लिए एक बाउल में 1 पका मैश्ड केला, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाकर बालों पर करीब 30 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे माइल्ड शैंपू से धोएं।

3. नाखूनों का रखा ध्यान 

लंबे व मजबूत नाखून होने से हाथों की खूबसूरती निखर कर आती है। इसके लिए आप नारियल, जैतून, बादाम आदि का तेल इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए किसी भी तेल से सोने से पहले नाखूनों की हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह हाथों को रोजाना की तरह धोएं। इससे नाखून जड़ों से मजबूत होने के साथ लंबे व सुंदर नजर आएंगे। 

PunjabKesari

4. घर पर थ्रेडिंग करने का रहा क्रेज 

लॉकडाउन के कारण पार्लर बंद होने पर महिलाओं ने घर पर थ्रेडिंग करके अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाएं। घर पर वैक्स बनाने के लिए  ब्राउन शुगर और शहद को मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे गैस पर तार बनने तक गर्म करें। अब चेहरे पर पाउडर लगाकर आईब्रो को पेन से शेप दें। फिर एक्सट्रा दिखे बालों पर वैक्स लगाएं। उसके बाद इसपर कॉटन के कपड़े या वैक्सिंग स्ट्रिप्स से रब करें फिर उसे खींच लें। इसके बाद प्रभावित जगह पर क्रीम लगाएं। 

PunjabKesari


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
 

Related News