21 MAYTUESDAY2024 12:55:52 AM
Nari

India's Richest Women: फोर्ब्स ने जारी की भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट, करोड़ों की हैं मालिकन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 Dec, 2022 12:10 PM
India's Richest Women: फोर्ब्स ने जारी की भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट, करोड़ों की हैं मालिकन

फोर्ब्स  हर साल भारत समेत पूरी दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिस्ट जारी करता है। इस साल गौतम अडानी को भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब मिला है। इसके साथ ही भारत की 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कई महिला बिजनेस वुमन भी शामिल है। आपको बता दें कि जिंदल ग्रुप के चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने भारत की सबसे अमीर महिला के रुप में इस लिस्ट में टॉप किया है। सावित्री का नेटवर्थ कुल 16.4 बिलियन डॉलर का है। फोर्ब्स कि इंडिया ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में भारत की कुल 9 महिलाओं का नाम शामिल है। आईए डालते हैं इन पर एक नजर।

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल एक सफल बिजनेस वुमन है और साथ में ही वो राजनाति में भी एक्टिव है। वहीं ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं और कुल मिलाकर 16.4 बिलियन डॉलर यानी 16 अरब 40 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। इनकी कंपनी मेटल और माइनिंग के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करती हैं।

PunjabKesari

विनोद राय गुप्ता

विनोद हैवेल्स के मैंनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता की मां है जिनका नाम भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में आता है। उनकी कुल नेटवर्थ 6.3 बिलियन डॉलर है। 

रेखा झुनझुनवाला

रेखा देश के दिग्गज कारोबारी और शेयर मार्केट के बिग बुल कहे जाने वाले निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी है। उन्हें भी साल 2022 की फोर्ब्स इंडिया  रिच लिस्ट में जगह मिली है। वो भारत की 30 वीं सबसे अमीर शख्स हैं और उनका कुल नेटवर्थ 5.9 बिलियन डॉलर है।

PunjabKesari

लीना तिवारी

लीना प्राइवेट USV  लिटिमेड की मालकिन है। यह कंपनी फार्मा और बायोटेक की फील्ड में काम करती है। लीना तिवारी का नाम भारत के 2022 की फोर्ब्स इंडिया  रिच लिस्ट में आया है।

दिव्या गोकुलनाथ

दिव्या का नाम भारत के दिग्गज टेक कारोबारियों की लिस्ट में शामिल है। इन्होनें साल 2011 में BYJU कंपनी की स्ठापना की थी और उनका नेटवर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है।

PunjabKesari

मल्लिका श्रीनिवासन

मल्लिका  ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की सीईओ है। यह कंपनी कृपि संबधित उपकर्षों की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी की स्थापना साल 1960 में चेन्नई में हुई थी। इनका नाम भी भारत के 2022 की  फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में शामिल है। इनकी कुल नेटवर्थ 3.4 बिलियन डॉलर का है।

PunjabKesari

किरण  मजूमदार शॉ

किरण  मजूमदार शॉ  Bicon Limited and Bicon Biologics कंपनी की फाउंडर है। ये कंपनी बायोटेक री फील्ड में काम करती है। किरण मजूमदार शॉ की कुल नेट वर्थ की बात करें तो ये 2.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

PunjabKesari

अनु आगा

अनु का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। Thermax कंपनी जो कि पर्यावरण और एनर्जी सेक्टर में काम करता है, वो कंपनी की साल 1996 से 2004 तक वो मालिकन रही हैं।

Related News