23 JUNSUNDAY2024 2:33:46 AM
Nari

ये है Tejasswi Prakash का 31 की उम्र में ग्लोइंग त्वचा का राज!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 10 Jun, 2024 09:14 AM
ये है Tejasswi Prakash का 31 की उम्र में ग्लोइंग त्वचा का राज!

नारी डेस्क: बिग- बॉस 15 की विनर और फेमस टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ तेजस्वी अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हर लड़की एक्ट्रेस की बेदाग और ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं की तरह सुंदर त्वचा चाहती हैं तो पहले जान लें कि एक्ट्रेस समय- समय पर चेहरे को रिलैक्स और एक्स्ट्रा केयर देती रहती हैं। वह ज्यादा प्रोडक्ट्स की बजाए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। एक बार एक्ट्रेस ने व्लॉग में भी बताया था कि वह बेसन और दही के साथ फेशियल करती हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के फेशियल के स्टेप...

PunjabKesari

फेशयल का पहला स्टेप

फेशियल का पहला स्टेप होता है क्लींजिंग, जिसके लिए तेजस्वी ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिक्स करके अप्लाई करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, ये चेहरे को क्लीन करने के साथ मेकअप हटाने में भी मददगार है। इसलिए वो इसे अप्लाई करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार कैस्टर की तुलना में वो ऑलिव ऑयल ज्यादा लेती हैं। हालांकि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऑयल से क्लींज न करें। फेस पर इसे अप्लाई करने के बाद वो 1 या 2 मिनट तक मसाज करें और फिर वाइप्स की मदद से क्लीन कर लें।

फेशयल का दूसरा स्टेप 

दूसरा स्टेप स्क्रब है, यानी फेस को एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए तेजस्वी कॉफी, नारियल तेल और शुगर का इस्तेमाल करती हैं। इसमें कॉफी दोनों इंग्रेडिएंट्स की तुलना में ज्यादा रखती है। इन 3 चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके फेस पर अच्छी तरह से स्क्रब कर लें। अब 4 से 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद वापस से फेस वाइप्स की मदद से चेहरे को साफ कर लें। फेस वाइप्स की जगह टॉवेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

PunjabKesari

फेशियल का तीसरा स्टेप

इसके बाद बचे हुए तेल से अपने चेहरे पर एक्ट्रेस अच्छी तरह से मसाज करती हैं। फिर अपने चेहरे को फेशियल वाइप्स से साफ करती हैं। इसके कुछ समय बाद स्टीमर की मदद से कुछ देर तक स्टीम लेती हैं। इससे चेहरे की सारी गंदगी निकल जाती है और चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिलता है। इसके बाद एक बार फिर से तेजस्वी टैप करते हुए अपने फेस को वाइप्स की मदद से पोंछती हैं।

फेशियल का चौथा स्टेप

आखिरी स्टेप में एक्ट्रेस फेस मास्क बना कर अपने चेहरे पर लगाती हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 इंग्रेडिएंट की जरूरत पड़ती है- दही और बेसन। इन दोनों को मिक्स करके पैक तैयार करके अपने चेहरे पर लगाती हैं। पैक के ड्राई होने के बाद वो पानी से अपने चेहरे को वॉश करती हैं। एक्ट्रेस की स्किन ऑयली है, इसलिए फेशियल के बाद वो स्किन पर एलोवेरा जेल अप्लाई करती हैं। इससे पिंपल के दाग भी आसानी से चले जाते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।

PunjabKesari

Related News