28 SEPSATURDAY2024 8:25:44 PM
Nari

रविवार के दिन किया ये एक काम आपको देगा अपार धन

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 23 Jun, 2024 09:38 AM
रविवार के दिन किया ये एक काम आपको देगा अपार धन

नारी डेस्क: हिंदू धर्म में रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र के अनुसान ग्रहों का राजा कहा गया है। ऐसे मे कहते हैं कि जो भी व्यक्ति रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव को याद कर कुछ खास उपाय करता है तो उस पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही ये उपाय करने से घर में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ती भी होती है। सालों से रूके हुए काम भी आसानी से बनने लगते हैं। इसी के साथ चलिए अब हम जानते हैं इन्हीं कुछ उपायों के बारे में खास-

रविवार के दिन करें ये उपाय

- रविवार के दिन भगवान सूर्य को सुबह जल चढाना बहुत शुभ माना गया है। इसलिए प्रात: स्नान करके सूर्यदेव को जल अवश्य चढ़ाएं।

PunjabKesari

- रविवार के दिन घी का दीपक अपने घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। कहा जाता है ऐसा करने से सूर्य नारायण के साथ माता लक्ष्मी की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

- यदि आप रविवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं, तो लाल चंदन का तिलक लगाकर ही बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन लाल वस्त्र पहनने का विधान है। इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

- अगर आप भगवान सूर्य को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन सूर्यदेव को गुड़, दूध, चावल और लाल कपड़ा अर्पित करें, इसके बाद ये सभी चीजें किसी असहाय व्यक्ति को दान कर दें। इस उपाय से काम में आने वाली सभी अड़चने दूर हो जाएंगी।

- रविवार के दिन किसी पवित्र नदी के पास जाएं और उसमें गुड़ और चावल के मिश्रण को प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा विधि अनुसार, करें। साथ ही उनके किसी भी बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।

PunjabKesari
 

Related News