16 JANFRIDAY2026 4:12:18 PM
Nari

घर पर बनाएं 'स्ट्रॉबेरी Shrikhand'

  • Edited By Monika,
  • Updated: 16 Jan, 2026 03:04 PM
घर पर बनाएं 'स्ट्रॉबेरी Shrikhand'

नारी डेस्क : मीठा खाने का मन हो और कुछ हल्का, क्रीमी और फ्रेश ट्राई करना चाहते हों, तो स्ट्रॉबेरी श्रीखंड एक बेहतरीन विकल्प है। दही की ठंडक और स्ट्रॉबेरी की हल्की खटास मिलकर इसे स्वाद में खास बना देती है। यह झटपट बनने वाली डेज़र्ट रेसिपी है, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और खास मौकों पर मेहमानों को भी परोस सकते हैं।

Servings - 2

PunjabKesari

सामग्री (Ingredients)

स्ट्रॉबेरी – 100 ग्राम

पिसी हुई चीनी – 30 ग्राम

हंग कर्ड (छना हुआ दही) – 170 ग्राम

स्ट्रॉबेरी (कटे हुए टुकड़े) – 50 ग्राम

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि (Preparation)

1. एक पैन में 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी डालें और 1–2 मिनट तक हल्का पकाएं।

2. अब इसमें 30 ग्राम पिसी हुई चीनी डालें और मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

3. एक बाउल में 170 ग्राम हंग कर्ड डालें। इसमें ठंडी की हुई स्ट्रॉबेरी और 50 ग्राम कटी हुई स्ट्रॉबेरी मिलाएं।

4. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।

5. तैयार श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें।

6. ठंडा-ठंडा परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News