11 SEPWEDNESDAY2024 2:30:17 PM
Nari

उम्र के साथ बढ़ रही थी श्रीदेवी की चमक, ये था रूप की रानी की खूबसूरती का राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Aug, 2024 12:00 PM
उम्र के साथ बढ़ रही थी श्रीदेवी की चमक, ये था रूप की रानी की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड में श्रीदेवी का नाम एक ऐसी स्टार अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई। इसके साथ ही उन्हें सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उनकी खूबसूरती और ग्रेस का राज केवल उनकी प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल, स्किन केयर रूटीन, और फिटनेस का भी बड़ा योगदान था। 

PunjabKesari

प्राकृतिक सुंदरता

श्रीदेवी की स्किन प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग और बेदाग थी। वह अपनी स्किन की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमेशा सिंपल और नेचुरल प्रोडक्ट्स का उपयोग करती थीं।

हेल्दी डाइट

 श्रीदेवी अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखती थीं। वह हेल्दी, संतुलित भोजन लेती थीं, जिसमें हरी सब्जियां, ताजे फल, और प्रोटीन युक्त आहार शामिल होते थे। वह जंक फूड और अधिक तली-भुनी चीज़ों से परहेज करती थीं।

PunjabKesari

हेड मसाज  

 एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया था कि अच्छे बल्ड सर्कुलेशन के लिए वह नियमित रूप से हेड मसाज करती थी। इसके लिए वह घर पर ही तेल तैयार करतीं और अपने साथ- साथ दोनों बेटियों के बालों में भी लगाती थी। हेयर ऑइल मसाज से ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है और सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।


फ्रूट फेस पैक्स 
 
इसके अलावा श्रीदेवी चेहरे के लिए फ्रूट फेस पैक्स का ही इस्तेमाल करतीं थी। फ्रूट्स में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व, जैसे कि मिनरल्स और विटमिन्स भरपूर मात्रा में चेहरे को मिलते हैं। उनका मानना था कि  अगर आप अंदर से खुश हैं तो आपके चेहरे पर भी वो खुशी नजर आती है। इसलिए वो हमेशा पॉजिटिव नजर आती थीं। 


फिटनेस और योग


श्रीदेवी अपनी फिटनेस का भी विशेष ध्यान रखती थीं। वह नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती थीं, जिससे उनका शरीर टोन्ड और फिट बना रहता था। योग ने उनके शरीर को फ्लेक्सिबिलिटी और मानसिक शांति दी।

PunjabKesari

स्किन केयर रूटीन

श्रीदेवी अपनी स्किन की केयर के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती थीं। वह अपने चेहरे को नियमित रूप से मॉइश्चराइज़ करती थीं और सनस्क्रीन का भी उपयोग करती थीं। इसके अलावा, वह घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेती थीं, जैसे बेसन, दही, और हल्दी से बना फेस पैक।

होठों का ख्याल

खूबसूरती की मल्लिका कही जाने वाली  श्रीदेवी रोजाना अपने चेहरे पर ग्लिसरीन के साथ गुलाब जल लगाया करती थी। उनका कहना था कि सोने से पहले चेहरा अच्छे से धोना चाहिए ताकि स्किन तरोताजा बनीं रहे। वह अपने होठों की खूबसूरती को लेकर भी काफी सजग थी। 

सकारात्मकता और आत्मविश्वास

श्रीदेवी की खूबसूरती का एक बड़ा कारण उनका आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण था। वह हमेशा आत्मविश्वास से भरी रहती थीं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और भी आकर्षक लगती थी।
 

Related News