22 JUNSATURDAY2024 10:57:57 AM
Nari

Happy Birthday: 39 की उम्र में भी है 25 जैसा निखार, ये हैं सोनम के ब्यूटी सीक्रेट्स

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 09 Jun, 2024 12:42 PM
Happy Birthday: 39 की उम्र में भी है 25 जैसा निखार, ये हैं सोनम के ब्यूटी सीक्रेट्स

नारी डेस्क: फिल्मी दुनिया की जानीमानी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने जबरदस्त फैशन सेंस और अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में इस उम्र में भी एक्ट्रेस के चेहरे का निखार अभी भी 25 की उम्र वाला ही लगता है। हर महिला चाहती है कि वह उन्हीं की तरह हमेशा खूबसूरत और जवां दिखती रहें। ऐसे में हम आपको आज सोनम के कुछ ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं, इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा। तो चलिए अब जानते हैं -

PunjabKesari

ये है सोनम की खूबसूरत का राज

घर से निकलते समय इन चीजों का करें इस्तेमाल

घर से बाहर निकलती हैं तो आपको तुरंत पहले 3 चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। विटामिन -सी, सनस्क्रीन और लिप टिंट। ये तीनों चीजें आपके लिए बहुत जरूरी हैं। सोनम सनस्क्रीन में फाउंडेशन मिक्स करके अपनी स्किन पर लगाती हैं उसके बाद फाउंडेशन की कुछ बूंदें चेहरे पर अप्लाई करती हैं। इसके अलावा होंठों पर लिप ऑयल लगाती हैं उसके बाद ही घर से बाहर निकलती हैं।

होंठों की कैसे करें देखभाल

सोनम अपने होंठों को हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब करती हैं। आप शुगर और हनी को आपस में मिक्स करके नेचुरल लिप स्क्रब बना सकती हैं। ये होंठों से पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। होंठों को नरम बनाए रखने के लिए आप कोकोनट आयल भी अप्लाई कर सकती हैं।

PunjabKesari

होममेड रेमेडीज करें ट्राई

ग्लोइंग त्वचा के लिए सोनम होममेड नुस्खे आजमाती हैं। इसके लिए आपको बेसन, चंदन, दूध,हल्दी और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। सूखने पर आप हाथों को गोलाकार आकार में घुमाते हुए चेहरे को पानी से धोएं। चेहरे में शहद का इस्तेमाल भी चेहरे को चमक दे सकता है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

Related News