27 APRSATURDAY2024 9:17:40 AM
Nari

शुक्रवार को कर लें ये उपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Feb, 2024 06:43 PM
शुक्रवार को कर लें ये उपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन यदि पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा की जाए तो वह प्रसन्न होती हैं और मनचाहा वरदान देती हैं। वहीं शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके भी आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। शुक्रवार के इन उपायों को करने से घर में धन की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि रहती है। इस दिन कुछ लोग शुक्रवार का उपवास भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को अचूक उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा 

शुक्रवार वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कमल के फूल पर अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार, कमल के फूल से नेगेटिव शक्तियां दूर होती हैं। 

PunjabKesari

न दें किसी को उधार 

शुक्रवार वाले दिन शक्कर उधार न करें। इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है। इसके अलावा इस दिन दिया हुआ पैसा उधार वापिस मिलने की संभावना भी कम होती है। 

गाय को खिलाएं रोटी 

इस दिन गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है। 

PunjabKesari

उपवास  करें 

शुक्रवार वाले दिन मां लक्ष्मी के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन यदि कोई व्यक्ति उपवास करता है तो उसे शारीरिक कष्टों से मुक्ती मिलती है और वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। 

कन्याओं को खिलाएं खीर 

इस दिन कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाना भी बहुत ही खास माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा भी दान में दे सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News