06 MAYMONDAY2024 6:07:42 AM
Nari

पंजाब की कैटरीना कैफ Shehnaaz ने खुद को गिफ्ट की डायमंड रिंग, बोली - 'मैं किसी पर'

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Jan, 2023 12:53 PM
पंजाब की कैटरीना कैफ Shehnaaz ने खुद को गिफ्ट की डायमंड रिंग, बोली - 'मैं किसी पर'

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी शहनाज काफी एक्टिव हैं। अपने फैंस के साथ आए दिन नए-नए अपडेट्स शेयर करती ही रहती हैं। इन दिनों शहनाज अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को होस्ट कर रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में रकुल प्रीत अपने फिल्म छत्रीवाला को प्रमोशन करने के लिए पहुंची। इस दौरान शहनाज ने एक शॉकिंग खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

रकुल प्रीत से की दिल की बात 

शहनाज के चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के एपिसोड में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आई थी। रकुल अपनी फिल्म छतरीवाली का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने काफी बातें की। शहनाज ने बताया कि - 'उन्होंने अपने लिए खुद से एक डायमंड रिंग खरीदी थी।' रकुल ने भी खुलासा किया कि वह भी खुद को एक ऐसा तोहफा दो चुकी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज ने दिखाए हीरे की अंगूठी 

इस दौरान शहनाज ने रकुल को अपने हीरे की अंगूठी दिखाई और रकुल ने उनकी काफी तारीफ भी की। शहनाज ने बताया कि - 'खुद से इसलिए खरीदी की किसी को देनी न पड़े'। शानदार उपहारों के लिए किसी पर मैं किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहती थी। शहनाज के इस खुलासे के बाद रकुल प्रीत ने बताया कि उन्होंने भी 3 साल पहले खुद के लिए डायमंड रिंग खरीदी थी। शहनाज ने आगे कहा कि - टदेखिए हम किसी पर निर्भर नहीं हैं।' बाद में अगर कोई हमें देता है तो उन्हें पता चल जाए कि हमारे पास पहले से ही है। वहीं रकुल ने आगे से कहा कि - 'अगर उन्हें हमें कुछ देना है तो यह मन की शांति होनी चाहिए।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

म्यूजिक वीडियो में नजर आई शहनाज

वहीं अगर बात शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की करें तो इन दिनों वह अपने म्यूजिक वीडियो के साथ जमकर धूम मचा रही हैं। 'घणी सयानी' गाने के बाद उनका सिंगर गुरु रंधावा के साथ 'मून राइज' भी रिलीज हुआ है। शहनाज और गुरु रंधावा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। इसके अलावा शहनाज जल्दी ही भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। 

PunjabKesari


 

Related News