20 JULMONDAY2026 3:42:05 AM
Nari

'वो मेरी पत्नी है यार…' गौरव खन्ना का सामने आया पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Jul, 2026 03:41 PM
'वो मेरी पत्नी है यार…' गौरव खन्ना का सामने आया पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

नारी डेस्क:  टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं। इस बयान के बाद दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं। अब इन अटकलों के बीच पहली बार गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया था बड़ा खुलासा

रियलिटी शो के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच मतभेद काफी समय से चल रहे थे और यह दूरी धीरे-धीरे बढ़ती गई। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर मीडिया से रूबरू हुए गौरव

इन सब खबरों के बीच 30 जून को गौरव खन्ना पहली बार मीडिया के सामने आए। वह 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर मौजूद थे, जहां पैपराजी ने उनसे उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किए। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे हैं, तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया कि सब पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि उनके मन में आज भी वही प्यार और सम्मान है, जो पहले था।

'मैं हमेशा उसका साथ दूंगा, वो मेरी पत्नी है'

मीडिया से बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने कहा, "वही है जो पहले था। प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा। वो मेरी पत्नी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।" उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। कई फैंस ने इसे उनके रिश्ते के प्रति सम्मान और परिपक्वता का उदाहरण बताया।

विवादों पर भी दिया जवाब

बातचीत के दौरान जब एक फोटोग्राफर ने कहा कि इस मामले को लेकर काफी विवाद हो गया है, तो गौरव ने बिना किसी कटुता के जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह आकांक्षा के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और चाहते हैं कि वह शो में अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा उनका समर्थन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  करिश्मा कपूर ने मुंबई का लग्जरी अपार्टमेंट दिया किराए पर, हर महीने मिलेगा ₹5.51 लाख किराया

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गौरव खन्ना का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनके शांत और सकारात्मक रवैये की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि मुश्किल समय में भी उन्होंने सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं कुछ लोगों ने उनकी आंखों में दिख रहे भावनात्मक पहलू की भी चर्चा की। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

आकांक्षा ने मां बनने को लेकर भी रखी अपनी बात

इसी बीच आकांक्षा चमोला का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर्स श्रेया कालरा और सूफी मोटीवाला के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी कभी मां बनने की इच्छा नहीं रही। आकांक्षा ने कहा कि शादी के शुरुआती दौर में गौरव इस फैसले से सहमत थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई और अब वह बच्चे चाहते हैं। वहीं, आकांक्षा का कहना है कि वह खुद को मातृत्व के लिए तैयार नहीं मानतीं।

रिश्ते को लेकर अभी भी बनी हुई है सस्पेंस

हालांकि, दोनों की ओर से अब तक तलाक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक तरफ आकांक्षा अपने अनुभव खुलकर साझा कर रही हैं, तो दूसरी ओर गौरव ने सार्वजनिक रूप से उनके प्रति सम्मान और समर्थन जताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल, फैंस की नजरें इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई हैं।
  

Related News