24 APRWEDNESDAY2024 3:53:29 PM
Nari

Rose Day Special: गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं पार्टनर के लिए टेस्टी Rose Halwa

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Feb, 2023 11:15 AM
Rose Day Special: गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं पार्टनर के लिए टेस्टी Rose Halwa

आज से प्यार के हफ्ते यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को रोज देते हैं, प्यार का इजहार करते हैं, साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इतना ही नहीं आप पार्टनर के लिए टेस्टी डिशेज बनाकर भी उनका दिल जीत सकते हैं। रोज डे पर आप पार्टनर के लिए रोज हलवा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

रोज सिरप - 3 कप
नमक - 1 चम्मच 
घी - 1/4 कप 
कॉर्न स्टार्च - 1 छोटा कप 
पानी - 1/2 कप 
नट्स - 3/4 कप 
गुलाब की पंखुड़ियां - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में रोज सिरप, नमक,घी, कॉर्न स्टार्च और पानी डालें। 
2.  सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर सारे मिश्रण को एक कढ़ाई में डाल दें। 
3. कढ़ाई में डालने के बाद धीमी आंच पर पकाएं। पकाने के दौरान बीच-बीच में थोड़ा सा घी मिलाते रहें। 
4. घी डालने के बाद इसमें नट्स  डालें और सारी चीजों को अच्छे से पका लें। 
5. जैसे हलवा बन जाए तो इसे एक ट्रे में डाल दें। 
6. 30 मिनट तक इसको सेट होने के लिए रख दें। 
7. आप चाहें तो मिश्रण बर्फी के आकार में काट सकते हैं। 
8. रोज की पंखुड़ियों के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News