07 MAYTUESDAY2024 10:55:13 AM
Nari

ट्विन्स बच्चों की मां बनने वाली हैं Bigg Boss फेम रोशेल, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Aug, 2023 11:30 AM
ट्विन्स बच्चों की मां बनने वाली हैं Bigg Boss फेम रोशेल, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

'बिग-बॉस' और 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रोशेल राव के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही दो बच्चों की मां बनने वाली हैं। वह अपनी नई जिंदगी शुरु करने वाली हैं ऐसे में उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खबर दी है। मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया है। 

पिंक कलर की बिकनी में दिखी रोशेल 

रोशेल के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपने पति किथ सिकेरा के साथ नजर आ रही हैं। पिंक कलर की बिकनी में वह समंदर किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दोनों कपल ने पिंक कलर में ट्विनिंग की है और उनकी यह तस्वीरें बेहद ही प्यारी हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन दिया कि - 'दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, बेटा या बेटी जिससे मिलने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। हां आपने सही अंदाजा लगाया हम एकसपेक्ट कर रहे हैं। धन्यवाद जीसस इस अद्भूत तोहफे के लिए और अपनी दुआएं, प्यार और साथ बनाए रखने के लिए। प्लीज हमारी इस नई यात्रा में दुआएं और प्यार बनाए रखो। किथ और रोशेल+एक।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Keith Sequeira (@keithsequeira)

 

सेलेब्स ने बरसाया प्यार 

किथ और रोशेल की इस पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स कपल को बधाई देते दिख रहे हैं। कपिल शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो आपको, भगवान दुआएं बनाए।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा कि - 'बधाई हो सबको, देखा मैंने सही गैस किया था ना।' 

PunjabKesari

अनीता हसनंदानी ने लिखा कि - 'बधाईयां हो ।' 

PunjabKesari

'द कपिल शर्मा शो' में भी आई चुकी है नजर 

रोशेल 'द कपिल शर्मा शो' में भी दिख चुकी हैं। वो इस शो में लॉटरी का किरदार निभाती दिखी थी और उनका यह किरदार काफी पसंद भी किया जाता था इसके शो में वह टूटी फूटी हिंदी बोलकर दर्शकों को काफी एंटरटेन करती थी इसके अलाव वह कई बार क्रिकेट शोज भी होस्ट कर चुकी हैं।

2012 में जीता चुकी हैं ब्यूटी पीजेंट 

रोशेल ने 2012 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी जीता था इसके बाद वह ग्लैमर वर्ल्ड में आई थी। रियालिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन में भी वह किथ के साथ नजर आई थी और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। बिग बॉस के बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2018 में उन्होंने शादी कर ली थी। अब शादी के 5 साल बाद ये पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 

Related News