18 JANSUNDAY2026 10:21:34 PM
Nari

जमानत याचिका खारिज होने पर फूट-फूटकर रोईं थी रिया चक्रवर्ती

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 13 Sep, 2020 12:07 PM
जमानत याचिका खारिज होने पर फूट-फूटकर रोईं थी रिया चक्रवर्ती

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में तीन दिन पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। जिस पर बीते दिन कोर्ट ने सुनवाई की और रिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अब रिया 22 सितंबर तक भायकुला जेल में रहेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब रिया को उनकी जमानत याचिका खारिज होने की खबर मिली तो एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लग गई थी। 

PunjabKesari

जमानत ना मिलने पर फूट-फूटकर रोई रिया

सूत्रों की मानें तो रिया को भायकुला जेल में उनकी जमानत याचिका खारिज होने की जानकारी मिली थी। जिसे सुन रिया रो पड़ीं, जब जेल की महिला कांस्टेबल ने एक्ट्रेस को दिलासा दिया और चुप करवाया। सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार रिया का कहना है कि उन्हें कानून पर भरोसा है, वह उनके साथ जरूर न्याय करेगा। 

PunjabKesari

जेल में बिना पंखे और बिस्तर के रह रही रिया

वहीं खबरों की मानें तो जेल में रिया के साथ वैसा ही बर्ताव किया जा रहा है जैसा बाकी कैदियों के साथ किया जाता है। रिया को जेल में किसी भी तरह की लग्ज़री चीज उपल्बध नहीं करवाई गई है। खबरों की मानें तो रिया को सोने के लिए सिर्फ एक चटाई दी गई है। जेल में एक्ट्रेस को ना तो कोई पंखा दिया गया है और ना ही तकिया। इसके अलावा रिया को जेल में बेहद सादा खाना दिया जा रहा है। सुबह 6 बजे रोल काॅल के साथ रिया के दिन की शुरूआत होती है। फिर उन्हें नाश्ता दिया जाता है। दूसरे कैदियों की तरह ही रिया जेल की मेस में जाकर खाना खाती है। जिसमें सिंपल दाल, चावल, सब्जी और रोटी होती है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर रिया को जेल के ग्राउंड फ्लोर पर बने अलग सेल में रखा गया है। जहां तीन शिफ्टों में दो कॉन्स्टेबल 24 घंटे रिया के सेल के बाहर पहरा देते हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अगर अदालत से आदेश मिलता है तो रिया की सेल में टेबल फैन रखवा दिया जाएगा।

Related News