29 APRMONDAY2024 8:53:47 AM
Nari

रणवीर सिंह बच्चों को लेकर कर रहे हैं स्पेशल प्लानिंग, पत्नी दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jul, 2022 05:57 PM
रणवीर सिंह बच्चों को लेकर कर रहे हैं स्पेशल प्लानिंग, पत्नी दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा

दीपिका और रणवीर दोनों बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल्स इन दिनों अमेरिका में वेकेशन मना रहा है। अपने वेकेशन के दौरान कपल बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में भी पहुंचा था। जिसमें दोनों कोंकणी संगीत का हिस्सा भी बने। आपको बता दें कि कोंकणी संगीत में दीपिका को चीफ गेस्ट के रुप में बुलाया था। कोकंणी में रणवीर सिंह  के अभिवादन से पूरा शो पर चार चांद लगा दिए। इसके बाद रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि वह कोंकणी भाषा क्यों सिखना चाहते हैं। रणवीर ने बताया कि उन्हें कोंकणी भाषा समझ में भी आती है। 

रणवीर इसलिए सिखना चाहते हैं कोंकणी भाषा

इस इवेंट के कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर सिंह का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है । वीडियो में रणवीर कोंकणी भाषा सिखने की बात करते हुए देखा जा रहा है। उनका कहना है कि- 'मैं  एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा बहुत समझ सकता हूं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।'

  

 दीपिका हुई रणवीर की बातों से खुश 

पति रणवीर सिंह की बात सुनकर दीपिका पादुकोण ने रिएक्श देते हुए कहा कि- मैं रणवीर की इस बात से बहुत खूश हूं, जब तक मुझे इसका असली कारण नहीं पता था, तब तक मैं इसे उनकी एक अच्छी कोशिश ही समझ रही थी। दीपिका बताती हैं कि- 'यह एक दिन मेरे पास आए और बोले, बेबी में कोंकणी सिखना चाहता हूं, तो मुझे लगा बढ़िया है। बाद में बातचीत में पता चला कि ये कोंकणी इसलिए सिखना चाहते हैं कि ताकि मैं हमारे बच्चों को इनके खिलाफ न भड़का दूं।' 

PunjabKesari

37वां बर्थडे मना रहे हैं रणवीर 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहें हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुबंई की सिंधी फैमिली में हुआ था। रणवीर दीपिका के साथ एक बहुत ही खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर को एशिया के टॉप 4th पॉवर कपल के  तौर पर चुना गया है। 

PunjabKesari

Related News