17 JUNMONDAY2024 9:47:11 AM
Nari

बीवी Deepika के ट्रोलर्स को रणवीर ने दिया करारा जवाब, हेटर्स की बोलती हुई बंद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 May, 2024 05:28 PM
बीवी Deepika के ट्रोलर्स को रणवीर ने दिया करारा जवाब, हेटर्स की बोलती हुई बंद

डिंपल ब्यूटी दीपिका पादुकोण को इन दिनों खूब सारी हेट का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वो अपने प्रेग्नेंसी फेज को ढंग से एन्जॉय भी नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि वो जहां भी जाती वहां उनकी बॉडी से लेकर बेबी बंप तक का भी मजाक बनाया जा रहा है। जिसके बाद जहां पहले सीनियर पत्रकार फेय डिसूजा ने एक पोस्ट शेयर किया ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी, वहीं अब पति रणवीर भी पत्नी की स्पोर्ट में आ खड़े हुए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Faye D’Souza (@fayedsouza)

रणवीर ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

हाल ही में दीपिका खूबसूरत येलो गाउन पहने अपने स्किनकेयर ब्रांड के इवेंट में पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने अपना बेबी बंप भी जमकर फ्लॉन्ट किया। दीपिका की इस फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने उनपर खूब प्यार लुटाया। अपनी इंस्टा स्टोरी पर दीपिका की फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंहा काला'।

PunjabKesari

 

दूसरी फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'उफ्फ, क्या करूं मैं, मर जाऊं।' एक्टर यंही नहीं रुके, उन्होंने एक तीसरी स्टोरी भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा- 'मेरी सनशाइन'। रणवीर की ये स्टोरीज हेटर्स के लिए रणवीर का जवाब माना जा रहा है।

PunjabKesari

बता दें, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में वोटिंग हुई थी, जिसमें हिस्सा लेने वो पति रणवीर संग पहुंची थीं। भीड़ में उन्हें अपने बेबी बंप को संभालते देखा गया। जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी और बेबी बंप को नकली बताना शुरु कर दिया था।

PunjabKesari
वहीं रणवीर- दीपिका की बात करें तो उनकी मुलाकात रामलीला के सेट पर हुई थी। इसके बाद रणबीर सिंह उनके प्यार में पागल हो गए थे। बाद में दीपिका भी पिघल गईं। दोनों की शादी नवंबर 2018 में हुई थीं। अब दोनों सिंतबर में बेबी को वेलकम करेंगे।

Related News