19 SEPTHURSDAY2024 4:02:15 AM
Nari

दादी को देखते ही उछल कर ताली बजाने लगी राहा, क्यूट रिएक्शन पर फिदा हुए लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Sep, 2024 11:38 AM
दादी को देखते ही उछल कर ताली बजाने लगी राहा, क्यूट रिएक्शन पर फिदा हुए लोग

नारी डेस्क: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा की क्यूटनेस का तो हर कोई दिवाना है। हाल ही में बेबी कपूर का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपका भी दिन बन जाएगा। वैते तो राहा का हर अंदाज निराला है लेकिन उनका इस क्यूट रिएक्शन पर तो हर कोई फिदा हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के बाद, अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार सुबह  पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। इस दौरान राहा ने पैप्स  का दिल रखते हुए उनकी तरफ हाथ भी हिलाया। जब रणबीर अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट में एंट्री ले रहे थे तभी पीछे से नीतू कपूर भी वहां पहुंच गई।

PunjabKesari
दादी को अचानक देख राहा खुशी से झूम उठी। देखकर उछलते हुए ताली बजाने लगती है फिर तोतली आवाज में कुछ कहने लगती हैं। उनका ये क्यूट अंदाज पहली बार देखने को मिला है।  जुगजुग जियो अभिनेत्री ने भी अपनी पोती पर  खूब प्यार लुटाया। ऐसे में लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

PunjabKesari
एक यूजर ने लिखा- "बेबी राहा बहुत प्यारी है,बहुत ही प्यारी "। अन्य ने लिखा- 'मिक्स वर्जन ऑफ कपूर फैमिली' । एक दिन पहले कपूर परिवार की गणेश चतुर्थी पर राहा के पारंपरिक लुक ने सभी का ध्यान खींचा था। राहा को रणबीर की गोद में बैठे देखा गया था,  हरे रंग के एथनिक सूट में वह बेहद क्यूट लग रही थीं।

Related News