19 SEPTHURSDAY2024 6:45:41 AM
Nari

आ गए बाराती: अनंत-राधिका की शादी के लिए पति निक संग इंडिया पहुंची प्रियंका, बेटी नहीं दिखी साथ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Jul, 2024 05:54 PM
आ गए बाराती: अनंत-राधिका की शादी के लिए पति निक संग इंडिया पहुंची प्रियंका, बेटी नहीं दिखी साथ

देश की सबसे बड़ी शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कल दूल्हे राजा अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया को घर ले आएंगे। इस शाही शादी में मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति, सिंगर और एक्टर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने वह स्पेशल इंडिया आए हैं। 
PunjabKesari

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपराज़ी ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों को क्लिक किया। उन्होंने अपनी कार में बैठने से पहले नमस्ते कहकर सभी का अभिवादन भी किया। निक ने भी अपना नाम पुकारे जाने पर पैपराज़ी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, उनकी बेटी मालती मैरी चिपरा जोनास को नहीं देखा गया। 
PunjabKesari

इस दौरान  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी कूल लुक में दिखाई दिए। देसी गर्ल व्हाइट और बेज कलर का को-अर्ड सेट में काफी प्यारी लग रही थी तो वहीं निक भी लाइट कलर के प्रिंटेड को-अर्ड सेट में दिखे। बता दें कि ये ग्रैंड शादी Mumbai के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में होगी। 
PunjabKesari

अनंत की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए तमाम बड़े होटल बुक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  जिस जगह समारोह होगा वहां मौजूद कुछ कंपनियों के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को 15 जुलाई तक के लिए घर से काम करने के लिए कहा गया है। इस शादी के लिए देश ही नहीं दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
 

Related News